{"_id":"69e85d40b3b274724304bf59","slug":"lifestyle-hacks-leftover-cooking-oil-reuse-tips-bache-huye-tel-ka-kya-kare-2026-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooking Oil Reuse Tips: बचे हुए कुकिंग ऑयल का क्या करें? जानिए 5 स्मार्ट तरीके","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Cooking Oil Reuse Tips: बचे हुए कुकिंग ऑयल का क्या करें? जानिए 5 स्मार्ट तरीके
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:59 PM IST
सार
Lifestyle Hacks : बचे हुए कुकिंग ऑयल को छानकर सीमित मात्रा में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आप इससे DIY कैंडल, साबुन, दरवाजों के हिंग्स की चिकनाई और गार्डनिंग में भी उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पके हुए तेल का दोबारा उपयोग कैसे करें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Bache Huye Tel Ka Kya Kare: अक्सर हम घर में खाना बनाने के बाद बचा हुआ कुकिंग ऑयल बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं। दरअसल, बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल किए हुए तेल को दोबारा खाने में उपयोग में लाना नहीं चाहिए। लेकिन इस्तेमाल किए हुए तेल को फेंक देना भी तो पैसों का बर्बादी है। वहीं इस्तेमाल किया हुआ तेल अगर सही तरीके से डिस्पोज न किया जाए, तो यह पानी और मिट्टी को प्रदूषित कर सकता है।
आज के समय में जहां हर चीज़ महंगी होती जा रही है, वहीं स्मार्ट लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी हो गया है। छोटे-छोटे किचन हैक्स न सिर्फ आपका बजट बचाते हैं बल्कि आपके घर को भी अधिक इको-फ्रेंडली बनाते हैं।
अगर आप भी सोचते हैं कि बचे हुए कुकिंग ऑयल का क्या करें, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे 5 आसान और उपयोगी तरीके, जिनकी मदद से आप इस्तेमाल किए गए तेल को दोबारा काम में ला सकते हैं, वो भी सुरक्षित और स्मार्ट तरीके से।
Trending Videos
2 of 6
दोबारा कुकिंग में इस्तेमाल
- फोटो : istock
दोबारा कुकिंग में इस्तेमाल
अगर तेल बहुत ज्यादा जला हुआ या काला नहीं हुआ है, तो आप इसे छानकर सीमित मात्रा में दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। आप पैन या तवे की हल्की ग्रीसिंग में तेल उपयोग में ला सकते हैं। इससे खाना चिपकने की संभावना कम होती है और बचे तेल का खाने में उपयोग भी न के बराबर होता है। ध्यान रखें कि इसे बार-बार इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में ही यूज़ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
DIY कैंडल बनाएं
- फोटो : Adobe stock
DIY कैंडल बनाएं
बचे हुए तेल से आप घर पर कैंडल बना सकते हैं। बस एक कंटेनर, बाती और थोड़ा सा क्रिएटिविटी चाहिए। यह न सिर्फ उपयोगी है बल्कि डेकोरेशन के लिए भी अच्छा विकल्प है।
4 of 6
दरवाजे में तेल डालना
- फोटो : AI
दरवाजों की ग्रीसिंग और जंग से बचाव
घर के दरवाजों या खिड़कियों के हिंग्स अगर आवाज़ करते हैं, तो थोड़ा सा इस्तेमाल किया हुआ तेल लगाकर आप उन्हें स्मूद बना सकते हैं। इसके अलावा अगर चाकू, कैंची या लोहे के बर्तनों को जंग से बताने के लिए बचे हुए तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नमी और हवा से सामान को प्रोटेक्ट करके जंग से बचाता है।
विज्ञापन
5 of 6
गार्डनिंग टिप्स
- फोटो : Adobe
गार्डनिंग में उपयोग
कुछ मामलों में आप इस्तेमाल किया हुआ तेल की थोड़ी मात्रा का उपयोग कीड़ों को दूर रखने के लिए कर सकते हैं। हालांकि इसे सीधे पौधों में डालने से बचें, बल्कि सीमित और सही तरीके से ही इस्तेमाल करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X