सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Cooking Oil Reuse Tips: बचे हुए कुकिंग ऑयल का क्या करें? जानिए 5 स्मार्ट तरीके

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 22 Apr 2026 12:59 PM IST
सार

Lifestyle Hacks : बचे हुए कुकिंग ऑयल को छानकर सीमित मात्रा में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आप इससे DIY कैंडल, साबुन, दरवाजों के हिंग्स की चिकनाई और गार्डनिंग में भी उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Lifestyle Hacks Leftover Cooking Oil Reuse Tips Bache Huye Tel Ka Kya Kare
पके हुए तेल का दोबारा उपयोग कैसे करें - फोटो : AI

Bache Huye Tel Ka Kya Kare: अक्सर हम घर में खाना बनाने के बाद बचा हुआ कुकिंग ऑयल बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं। दरअसल, बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल किए हुए तेल को दोबारा खाने में उपयोग में लाना नहीं चाहिए। लेकिन इस्तेमाल किए हुए तेल को फेंक देना भी तो पैसों का बर्बादी है। वहीं इस्तेमाल किया हुआ तेल अगर सही तरीके से डिस्पोज न किया जाए, तो यह पानी और मिट्टी को प्रदूषित कर सकता है।

आज के समय में जहां हर चीज़ महंगी होती जा रही है, वहीं स्मार्ट लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी हो गया है। छोटे-छोटे किचन हैक्स न सिर्फ आपका बजट बचाते हैं बल्कि आपके घर को भी अधिक इको-फ्रेंडली बनाते हैं।

अगर आप भी सोचते हैं कि बचे हुए कुकिंग ऑयल का क्या करें, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे 5 आसान और उपयोगी तरीके, जिनकी मदद से आप इस्तेमाल किए गए तेल को दोबारा काम में ला सकते हैं, वो भी सुरक्षित और स्मार्ट तरीके से।

Trending Videos
Lifestyle Hacks Leftover Cooking Oil Reuse Tips Bache Huye Tel Ka Kya Kare
दोबारा कुकिंग में इस्तेमाल - फोटो : istock

दोबारा कुकिंग में इस्तेमाल

अगर तेल बहुत ज्यादा जला हुआ या काला नहीं हुआ है, तो आप इसे छानकर सीमित मात्रा में दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। आप पैन या तवे की हल्की ग्रीसिंग में तेल उपयोग में ला सकते हैं। इससे खाना चिपकने की संभावना कम होती है और बचे तेल का खाने में उपयोग भी न के बराबर होता है। ध्यान रखें कि इसे बार-बार इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में ही यूज़ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lifestyle Hacks Leftover Cooking Oil Reuse Tips Bache Huye Tel Ka Kya Kare
DIY कैंडल बनाएं - फोटो : Adobe stock

DIY कैंडल बनाएं

बचे हुए तेल से आप घर पर कैंडल बना सकते हैं। बस एक कंटेनर, बाती और थोड़ा सा क्रिएटिविटी चाहिए। यह न सिर्फ उपयोगी है बल्कि डेकोरेशन के लिए भी अच्छा विकल्प है।

 

Lifestyle Hacks Leftover Cooking Oil Reuse Tips Bache Huye Tel Ka Kya Kare
दरवाजे में तेल डालना - फोटो : AI

दरवाजों की ग्रीसिंग और जंग से बचाव
 

घर के दरवाजों या खिड़कियों के हिंग्स अगर आवाज़ करते हैं, तो थोड़ा सा इस्तेमाल किया हुआ तेल लगाकर आप उन्हें स्मूद बना सकते हैं। इसके अलावा अगर चाकू, कैंची या लोहे के बर्तनों को जंग से बताने के लिए बचे हुए तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नमी और हवा से सामान को प्रोटेक्ट करके जंग से बचाता है।

विज्ञापन
Lifestyle Hacks Leftover Cooking Oil Reuse Tips Bache Huye Tel Ka Kya Kare
गार्डनिंग टिप्स - फोटो : Adobe

गार्डनिंग में उपयोग

कुछ मामलों में आप इस्तेमाल किया हुआ तेल की थोड़ी मात्रा का उपयोग कीड़ों को दूर रखने के लिए कर सकते हैं। हालांकि इसे सीधे पौधों में डालने से बचें, बल्कि सीमित और सही तरीके से ही इस्तेमाल करें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed