फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवाई चप्पल और हाफ शर्ट पहना करते थे मनोहर परिकर, गडकरी ने कपड़ों पर टोका तो दिया था ये जवाब

Mon, 18 Mar 2019 09:56 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 18 Mar 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar unseen pictures: Half-sleeved shirt sandals and scooter rides
manohar parrikar

देश के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का रविवार शाम को निधन हो गया। वह लंबे समय से पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। काफी समय से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, बावजूद इसके वो काम से दूर नहीं हुए और आखिर तक पद पर बने रहे और जनका की सेवा करते रहे। उनकी सादगी और मृदुल स्वभाव ने हमेशा लोगों का दिल जीता। यही वजह थी कि भाजपा के साथ उन्हें दूसरे दलों के नेता भी पसंद करते थे।

Manohar Parrikar unseen pictures: Half-sleeved shirt sandals and scooter rides
manohar parrikar

मनोहर परिकर का राजनीतिक सफर सफलताओं से भरा रहा। वह देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके थे। वह चार बार गोवा के सीएम बने थे और आखिरी समय तक बीमारी से लड़ते हुए भी मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे। पिछले महीने उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनके शरीर में ट्यूब और बैग लगे होने के बाद भी वह लगातार काम करते रहे।

Manohar Parrikar unseen pictures: Half-sleeved shirt sandals and scooter rides
manohar parrikar

पर्रीकर अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। मुख्यमंत्री होने के बावजूद उन्होंने कई सालों तक सीएम हाउस का इस्तेमाल नहीं किया था। कितनी दफा तो वह सरकारी गाड़ी छोड़ अपने लंबरेटा स्कूटर से मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए निकल जाया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manohar Parrikar unseen pictures: Half-sleeved shirt sandals and scooter rides
manohar parrikar

मनोहर परिकर हमेशा सादे कपड़े पहनते थे। वो ज्यादातर शर्ट-पैंट में नजर आते थे। जब तक उन्हें किसी बड़ी ऑफिशियल मीटिंग में न जाना हो, वो सिंपल कपड़े पहनना ही पसंद करते थे। यहां तक कि वह अपने बेटे की शादी में भी हाफ शर्ट, साधारण पैंट और सैंडिल पहने नजर आए थे, जिसे देख हर कोई दंग रह गया था।

विज्ञापन
Manohar Parrikar unseen pictures: Half-sleeved shirt sandals and scooter rides
manohar parrikar

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मनोहर परिकर को याद करते हुए बताया, जब मनोहर एक बार दिल्ली में आए तो मैंने उनसे कहा कि अपने कपड़े बदलो... यहां बहुत ठंड होती है, हाफ शर्ट में दिल्ली नहीं चलती। तो उन्होंने कहा मैं ऐसे ही रहूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed