Happy Birthday PM Modi: 17 सितंबर का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के तौर पर देशभर में अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से ही जन्मदिन की शुभकामनाओं, तस्वीरों, कोट्स और खूबसूरत वॉलपेपर की बाढ़ नजर आने लगती है। राजनीति जगत से लेकर मनोरंजन और खेल क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।
हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी: संकल्प, सेवा और नेतृत्व...! पीएम मोदी के जन्मदिन पर भेजें ये खास शुभकामनाएं
PM Modi Birthday Wishes In Hindi: अगर आप इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कुछ अलग और खूबसूरत वाॅलपेपर या कविताओं को तलाश रहे हैं, तो शायरी, छोटी कविताओं और शुभकामना पंक्तियों वाले वॉलपेपर आपके काम आ सकते हैं।
--------------------------------
चाय की उस छोटी-सी दुकान से,
देश की बड़ी जिम्मेदारी तक,
संघर्षों को सीढ़ी बनाकर,
पहुंचे सेवा की ऊंचाई तक।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
--------------------------------
------------------------------
सपनों को संकल्प बनाया,
संकल्प को आकार दिया,
मुश्किल राहों से गुजरकर
नया विश्वास साकार किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
---------------------------------
---------------------------
माटी से उठकर आसमान तक,
बना सफर एक मिसाल,
अनुशासन, संकल्प और सेवा से
रचा अपना कार्यकाल।
पीएम मोदी की जन्मदिन की शुभकामनाएं!
---------------------------------
--------------------------------
बदलते भारत की नई कहानी,
विश्व मंच पर बढ़ती पहचान,
संकल्पों से सजता सफर,
और आगे बढ़ता हिंदुस्तान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
-------------------------------