किसी भी रिलेशनशिप में कोई फौरन ब्रेकअप नहीं करता है। ब्रेकअप की अपनी वजह होती है। रिश्ते में ब्रेकअप तभी होता है जब रिश्ता बोझ लगने लगता है या फिर पार्टनर के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती है। लेकिन प्यार में जब आपका रिश्ता मानसिक तनाव का कारण बनने लगे या आपको महसुस होने लगे कि आपके रिश्ते में अब पहले जैसी खूबसूरती नहीं बची है तो आपको इससे तुरंत खत्म कर देना चाहिए। एक-दूसरे से अलग होना ही ऐसी स्थिति में समझदारी है। हालांकि इतना बड़ा फैसला लेना किसी के लिए आसान नहीं होता है। इसके बारे में आपको पहले से ही अच्छी तरह सोच लेना चाहिए। कई बार आप कंफ्यूज रहते हैं कि आप यह फैसला लें या ना लें। आइए जानते हैं आपको किन स्थितियों में ब्रेकअप कर लेना चाहिए?
रिश्ते में दिखे ये संकेत को कर लें तुरंत ब्रेकअप, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलचस्पी कम हो जाए
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जब रिश्ता शुरुआती दौर में होता है तो आप र्यादा मिलते-जुलते हैं और बातें करते हैं। लेकिन समय के साथ यह रोमांच खत्म होने लगता है। जब आप दोनों के बीच बात-चीत बंद हो गई हो और अपनी-अपनी जिंदगी में मशगूल हो गए हों, तो समझ लिजिए आपका पार्टनर आपमें दिलचस्पी खो रहा है। बेहतर होगा कि रिश्ते को अलविदा बोलिए और आगे बढ़िए।
अगर पार्टनर बेवफाई करे
रिश्ते में वफादारी बहुत जरूरी है। जब आप एक-दूसरे के प्रति वफादार नहीं हैं तो लाख कोशिशों के बाद भी आपका यह रिश्ता नहीं चल सकता है। वहीं अगर आप वफादार होंगों तो लाख मुश्किल क्यों न आ जाए आपका रिश्ता चलता रहेगा। अगर आपको भी ऐसा लगने लगा हो कि आपका पार्टनर आपके साथ बेवफाई कर रहा है तो बेहतर होगा कि आप खुद ही ब्रेकअप की बात करें।
पार्टनर के साथ अक्सर झगड़ा
दरअसल, जब हम किसी भी रिश्ते को खत्म करने की सोचते हैं तो इसका मतलब साफ है कि हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां हमारे बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा होता। घरेलू झगड़े बढ़ जाते हैं और एक-दूसरे के प्रति कटुता की भावना विकसित हो जाती है। हम बिल्कुल भी एक-दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऐसे में समझदारी यही है कि आप साथ रहने की जगह खुशी-खुशी एक-दूसरे से दूर हो जाएं क्योंकि हर इंसान जीवन में खुशी ही तलाशता है।
कद्र करना भूल जाए
अगर आपका पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करना भूल जाए और आपको ऐसा महसूस होने लगे कि आपके बीच अब पहले की तरह प्यार नहीं रहा तो फौरन ब्रेकअप कर लेना चाहिए, क्योंकि ऐसे रिश्ते में रहने से बेहतर है आप एक-दूसरे से दूर रहें। ब्रेकअप से पहले आपको अपने पार्टनर के विचारों को परिवर्तित करने की कोशिश करनी चाहिए, उससे बातचीत करनी चाहिए, अगर आपको लगता है कि संवाद के जरिए आपका रिश्ता फिर से मधुर हो सकता है तो आप अपने रिलेशनशिप को जारी रख सकते हैं।