सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: करने जा रहे प्यार का इजहार तो भूल से भी न करें ये गलतियां, सुनना पड़ सकता है इनकार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 07 Dec 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
Common Mistakes To Avoid When Proposing To Your Partner Know Relationship Tips In Hindi
प्यार का इजहार करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : pixabay

Relationship Tips: प्यार और रिश्ते की शुरुआत सही ढंग से होनी चाहिए। कोई भी प्रेमी युगल जब रिलेशनशिप में आता है तो साथी उम्मीद करता है कि पहले पार्टनर उससे प्यार का इजहार करे। प्यार का इजहार रिश्ते को मजबूत और गहरा बनाता है। अगर आप दिल की भावना को इमानदारी के साथ शेयर करते हैं तो पार्टनर आपकी भावनाओ को जरूर कबूल कर सकता है। अपने क्रश से दिल की बात करना अधिक मुश्किल काम नहीं है लेकिन इजहार का तरीका बहुत मायने रखता है। सही तरीके और सही समय पर प्यार का इजहार होना चाहिए। वहीं अगर प्यार का इजहार पहली बार कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि क्रश आपके प्यार को तुरंत अपना ले। पार्टनर को प्रपोज करते समय भूल से भी ऐसी गलती न करें जिसके कारण आपके प्रेम प्रस्ताव पर इनकार सुनना पड़े। चलिए जानते हैं प्रेम प्रस्ताव के दौरान कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।

Trending Videos
Common Mistakes To Avoid When Proposing To Your Partner Know Relationship Tips In Hindi
प्रपोज के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : istock

जल्दबाजी न करें

कई बार लोग अपने प्यार का इजहार करते समय जल्दबाजी कर जाते हैं। इससे बात बिगड़ जाती है। लोग एक दूसरे को अच्छी तरह से जान नहीं पाते और प्यार की इजहार कर देते हैं। ऐसी स्थिति में आपका क्रश आपके प्रेम प्रस्ताव पर इनकार कर सकते हैं। इसलिए जल्दबाजी में प्यार का इजहार न करें। पहले जिसे प्यार करते हैं, उसे खुद को जानने का मौका दें, दोस्ती बढ़ाएं और फिर किसी खास मौके पर प्रेम प्रस्ताव दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Common Mistakes To Avoid When Proposing To Your Partner Know Relationship Tips In Hindi
प्रपोज के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : istock

खास मौका देखें

प्रेम प्रस्ताव के लिए खास दिन का चयन करें। ऐसा नहीं कि कभी भी और किसी भी दिन इजहार न करें। पहले मौके को समझें, पार्टनर का मूड और माहौल समझकर उनसे प्यार का इजहार करें। ऐसा न हो कि पार्टनर का मूड सही न हो और आप इजहार ए मोहब्बत कर दें। इस पर आपका प्रस्ताव रिजेक्ट हो सकता है।

Common Mistakes To Avoid When Proposing To Your Partner Know Relationship Tips In Hindi
प्रपोज के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : istock

गलत बात न कहें

प्रस्ताव के दौरान सही शब्दों का चयन करें। प्रपोज करते समय कोई ऐसी बात या लाइन न बोलें, जिससे बात बिगड़ जाए। पहले से ही तय कर लें कि क्या बोलना है और कैसे बोलना है। प्यार का इजहार भावनात्मक तौर पर साथी को प्रभावित करने वाला होना चाहिए।

विज्ञापन
Common Mistakes To Avoid When Proposing To Your Partner Know Relationship Tips In Hindi
प्रपोज के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : Social media

भीड़भाड़ से बचें

कई बार लोग अपने प्रेम प्रस्ताव को बहुत ग्रेड बनाने की चाह रखते हैं। उन्हें लगता है कि भीड़ भाड़ वाली जगह पर बहुत सारे लोगों के सामने अपनी क्रश को प्रपोज करते हैं तो उन पर दबाव बनता है। खासकर लड़की को इस तरह के प्रस्ताव पर झिझक महसूस होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed