{"_id":"5c8b5f94bdec22142a71f578","slug":"holi-2019-safety-tips-children-on-holi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2019: होली के उत्साह में भूल न जाएं बच्चों का ख्याल, इस तरह रखें उनका ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Holi 2019: होली के उत्साह में भूल न जाएं बच्चों का ख्याल, इस तरह रखें उनका ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
होली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली रंगों का त्योहार है, खुशियों का त्योहार है व खाने-पीने का त्योहार है। इस खास मौके पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साहित रहते हैं। बच्चे किसी भी त्योहार को लेकर अति उत्साह में रहते हैं। पिचकारी और रंग लेकर वो सड़कों पर निकल जाते हैं। पर उनके इस उत्साह में कहीं आपकी लापरवाही खलल न डाल दे। इसके लिए आपको कई सावाधानियां बरतने की जरूरत है ताकि बच्चों का यह त्योहार खुशियों से भरपूर हो। आइए जानते हैं होली के दौरान बच्चों को लेकर किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए।
2 of 5
होली
गुब्बारों से दूर रखें
पानी से व रंगों से भरे गुब्बारों से होली खेलने में बच्चों को बहुत मजा आता है। लेकिन ये आनंद कहीं दर्द में न बदल जाए इसका ख्याल आपको रखना है। इसके लिए आप बच्चों को गुब्बारे से न खेलने की सलाह दें जबकि उन्हें पिचकारी से खेलने की सलाह दीजिए।
3 of 5
होली
केमिकल कलर से बचाएं
आजकल अधिकांश केमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए केमिकलयुक्त रंग बच्चों की आंखों में पहुंचकर नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए बच्चों को कलरफुल और फंकी गॉगल्स पहनाएं। इससे बच्चे स्टाइलिश भी दिखेंगे । इसके अलावा बच्चों को फुल बांह के कपड़े पहनाएं। त्वचा ढंकी रहने से वह कलर्स के संपर्क में कम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
होली
ऑर्गेनिक कलर का इस्तेमाल करते वक्त बरतें सावधान
ऑर्गेनिक कलर, केमिकल फ्री होते हैं। होली खेलने के दौरान अगर रंग मुंह में चला जाए तो ये खतरनाक साबित हो सकता है। सिंथेटिक कलर हो या फिर ऑर्गेनिक कलर मुंह में चले जाने के कारण फूड प्वॉाजनिंग और इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
holi
होली मनाने के दौरान आप अपने बच्चों पर जरूर ध्यान दें। ताकि आपकी नजर उनके पर बनी रहे। होली के दौरान अगर कोई भी इमरजेंसी होने पर आप बच्चे के पास तुरंत पहुंच जाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।