{"_id":"69aaa6f376caa49c0b0ee053","slug":"international-women-s-day-2026-how-to-make-women-feel-special-2026-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Women's Day: महिला दिवस पर अपनी महिला मित्र, मां, बहन या पार्टनर को कैसे खास महसूस कराएं?","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Women's Day: महिला दिवस पर अपनी महिला मित्र, मां, बहन या पार्टनर को कैसे खास महसूस कराएं?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:44 PM IST
सार
International Women's Day सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और समानता का प्रतीक है। इस दिन अपने जीवन की खास महिलाओं को यह महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितनी अनमोल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
महिलाओं को कैसे खास महसूस कराएं
- फोटो : Adobe Stock
International Women's Day 2026: हर साल अंंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाते हैं। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके संघर्ष और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन केवल औपचारिक शुभकामनाएँ देने के लिए नहीं, बल्कि अपने जीवन की खास महिलाओं जैसे मां, बहन, दोस्त या पार्टनर को यह महसूस कराने का भी अवसर है कि वे आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो कुछ छोटे-छोटे लेकिन दिल से किए गए प्रयास किसी भी महिला को बेहद खुश कर सकते हैं।
दिल से आभार व्यक्त करें
कभी-कभी सिर्फ थैंक यू कहना भी बहुत मायने रखता है। अपनी मां, बहन या पार्टनर को बताइए कि उनके प्रयास और प्यार आपके जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं। एक छोटा सा मैसेज या नोट भी उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
Trending Videos
2 of 6
एक छोटा सा सरप्राइज गिफ्ट दें
- फोटो : Adobe stock
एक छोटा सा सरप्राइज गिफ्ट दें
महिला दिवस पर कोई महंगा उपहार जरूरी नहीं है। एक छोटा सा गिफ्ट जैसे किताब, फूल, पसंदीदा चॉकलेट या कोई पर्सनलाइज्ड गिफ्ट भी उन्हें खास महसूस करा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
उनके लिए कुछ खास करें
- फोटो : Adobe stock
उनके लिए कुछ खास करें
अगर आपकी मां या पार्टनर रोज घर का काम करती हैं, तो इस दिन उन्हें आराम दें। आप उनके लिए खाना बना सकते हैं, घर के कामों में मदद कर सकते हैं या उन्हें बाहर डिनर पर ले जा सकते हैं।
4 of 6
साथ में समय बिताएं
- फोटो : Adobe stock
साथ में समय बिताएं
आज की व्यस्त जिंदगी में समय सबसे कीमती चीज है। इस दिन उनके साथ कहीं घूमने जाएं, फिल्म देखें या बस साथ बैठकर बातें करें। यह समय उनके लिए बहुत मायने रखेगा।
विज्ञापन
5 of 6
उनकी उपलब्धियों की सराहना करें
- फोटो : Pexel
उनकी उपलब्धियों की सराहना करें
हर महिला अपने जीवन में कई जिम्मेदारियाँ निभाती है। उनकी मेहनत, उपलब्धियों और सपनों की सराहना करें। यह उन्हें और ज्यादा आत्मविश्वास देगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X