{"_id":"5d4bc7d18ebc3e6c961a1919","slug":"physical-relation-is-painful-for-most-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर दसवीं महिला के लिए तकलीफदेह होता है शारीरिक संबंध बनाना","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
हर दसवीं महिला के लिए तकलीफदेह होता है शारीरिक संबंध बनाना
ब्रिटेन में हुए एक अध्ययन के मुताबिक हर 10 में एक महिला के लिए शारीरिक संबंध दर्दनाक होता है। इस सर्वे में 16 से 74 साल की करीब सात हज़ार महिलाओं को शामिल किया गया था। ये सर्वे ब्रिटिश जर्नल ऑफ़ ऑब्स्ट्रिक्स एंड गायनेकॉलॉजी में छपा है. इसके मुताबिक दस में से एक महिला को होने वाली तकलीफ़ का कारण डायसपारुनिया है.
2 of 5
ये महिलाओं में होने वाली आम समस्या है जो मोटे तौर पर 50 साल से ज़्यादा उम्र की महिलाओं को होती है। इसके अलावा 16 साल से 24 साल की महिलाएं भी इससे प्रभावित होती हैं। हालांकि डाक्टरों के मुताबिक इस समस्या का चिकित्सकीय इलाज़ संभव है।
3 of 5
दर्द भरे संबंध बनाने से इससे जुड़ी दूसरी समस्याएं होने की आशंका बनी रहती है जिसमें वैजाइनल ड्राइनेस, शारीरिक संबंध बनाने के लिए दौरान चिंतित दिखना और संबंध बनाने के दौरान आनंद की कमी महसूस करना शामिल है। तकलीफ़ भरे शारिरीक संबंध बनाने के बाद अलग-अलग तरह का शारीरिक, मनोचिकित्सीय और भावानात्मक असर भी होता है.
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस सर्वे में शामिल कुछ महिलाओं ने बताया कि वे दर्द के डर से संबंध बनाने से डरती हैं। कैरेन (वास्तविक नाम नहीं) 62 साल की हैं और उनके मुताबिक 40 साल की उम्र से उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : file photo
वे बताती हैं कि उन्होंने अपनी डॉक्टर से मदद ली। उनके मुताबिक महिलाओं को मालूम होना चाहिए कि इन समस्याओं का हल मिल सकता है और 50 साल के बाद इन सबको ख़त्म नहीं मान लेना चाहिए। हालांकि कई महिलाएं इस मुद्दे पर बात करना नहीं चाहती हैं। इस सर्वे में शामिल एक तिहाई महिलाओं के मुताबिक वे इन सबसे संतुष्ट नहीं हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।