फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंवारी रहकर ज्यादा खुश रहती हैं लड़कियां, शादी न करने के ये हैं 5 बड़े कारण

Mon, 18 Mar 2019 08:54 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 18 Mar 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Reasons that why women choose to stay single
free soul

आपने आज तक लोगों को यह कहते बहुत सुना होगा कि लाइफ में एक पार्टनर का होना बेहद जरूरी है। बिना पार्टनर के पूरी जिंदगा बिताना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन आज के इस दौर में बहुत सारी लड़कियां अकेले रहकर जिंदगी जीना पसंद करती हैं। समय के साथ लड़कियों की सोच में बहुत बदलाव आए हैं। पहले लड़कियां स्कूल, कॉलेज करते ही शादी कर लेती थी। आज लड़कियां अपने करियर पर ध्यान देती हैं। बहुत सारी लड़किया आत्मनिर्भर होकर अकेले रहना पसंद करती हैं। क्या आपने कभी यह जानने कि कोशिश की है कि लड़कियों के इस फैसले के पीछे क्या वजह हो सकती है। आइए जानते हैं क्या कारण है जिस वजह से आज ज्यादातर महिलाएं अकेले रहना पसंद करती हैं...

Reasons that why women choose to stay single
free soul

अपने करियर को देती है अहमियत
शादी के बाद कहीं न कहीं सीधा असर लड़कियों के प्रोफेशन पर पड़ता है, क्योंकि उन्हें दफ्तर के साथ-साथ परिवार को भी देखना होता है। शादी के बाद लड़कों की जिंदगी तो जैसी थी वैसी ही रहती है। उनकी जिंदगी में कोई खास बदलाव नहीं आते हैं, लेकिन लड़किया की जिंदगी में उनके नाम से लेकर घर, परिवार सब बदल जाता है। उन्हें अपने साथी के साथ-साथ नए परिवार के लोगों को समझना होता है। उनके ऊपर इतनी जिम्मेदारियों का पहाड़ आ पड़ता है कि वो अपने करियर पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाती। आज लड़कियां अपने प्रोफेशन अपनी जिंदगी को अहमियत देती हैं।

Reasons that why women choose to stay single
free soul

अकेले में ही मिलता है सुकून
बहुत सारी लड़कियां ऐसी हैं जिन्हें एक समय के बाद आकर अकेले रहना अच्छा लगने लगता है। वो अकेलेपन में ही सुकून महसूस करती हैं। वक्त के साथ उनमें इतनी मैच्योरिटी आ जाती है कि उन्हें जिंदगी में किसी पार्टनर की जरूरत महसूस नहीं होती और वह नहीं पसंद करती कि कोई उन्हें एंटरटेन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reasons that why women choose to stay single
dress

आजादी
बचपन से ही लड़कियां इस बात को सुनकर बड़ी होती हैं कि शादी के बाद उन्हें ससुरालवालों के हिसाब से रहना होगा। यहां जितना आराम करना है करलो दूसरे घर जाकर नहीं चलने वाला ये सब। वहां जाकर दूसरों के मुताबिक जिंदगी जीनी होगी। जिस वजह से उनके अंदर अपनी आजादी को लेकर डर पहले ही बैठ जाता है। यही वजह है कि जो लड़कियां आत्मनिर्भर हैं, वे नहीं चाहतीं कि शादी नाम की 'बेड़ियां' उन्हें भी पहनाई जाए।

विज्ञापन
Reasons that why women choose to stay single
girl freedom
मन लायक लड़का नहीं मिलना
बहुत सारी लड़कियां इसलिए अकेले रहना पसंद करती हैं, क्योंकि उन्हें उनकी पसंद का लड़का ही नहीं मिलता। कुछ लड़कियां बिना पसंद के भी घरवालों के दबाव में शादी कर लेती है, लेकिन ऐसी लड़कियों की फेहरिस्त बहुत लंबी है जो उनकी पसंद का लड़का न मिलने की वजह से सिंगल हैं। वे किसी तरह का समझौता करने के बजाय सिंगल रहना पसंद करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed