सब्सक्राइब करें

Mothers Day 2022: हर मां को जरूर बतानी चाहिए अपनी बेटी को ये चार बातें, लाइफ हो जाएगी आसान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 08 May 2022 10:03 AM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2022 Relationship tips Four Things Mother Should Tell her Daughter
मदर्स डे 2022 - फोटो : Istock

Mothers Day 2022: अगर बात रिश्तों की हो तो मां का अपने बच्चों के साथ सबसे प्यारा और सच्चा रिश्ता होता है। लड़का हो या लड़की, मां अपने हर बच्चे से एक जैसा ही प्यार करती हैं लेकिन बेटियों के साथ उनके रिश्ते की अलग ही बात होती है। मां के लिए उनकी सबसे अच्छी दोस्त बेटियां होती हैं। बेटियों के बचपन से लेकर उनके जीवन के हर पड़ाव पर मां अपने सपनों को जीती हैं। बेटी की परवरिश मां के लिए मात्र जिम्मेदारी या मातृत्व नहीं होता बल्कि उनके जरिये अपने बचपन को दोबारा जीना भी होता है।



हर मां, अपनी बेटी को दुनिया की बुरी चीजों से दूर भी रखना चाहती हैं और सबसे ऊंची उड़ान भरते भी देखना चाहती हैं। अगर आप भी एक मां हैं और अपनी बेटी के लिए कुछ ऐसी ही भावना या चिंता आपके मन में भी हैं तो आपको अपनी बेटी को बड़े होने पर चार बातें जरूर बताना चाहिए। बेटी स्कूल से कॉलेज के दौर में आ गई हो या घर परिवार से दूर पढ़ाई या नौकरी के लिए जा रही हो तो उसे ये चार बातें जरूर सिखाएं।

Mothers Day 2022 Relationship tips Four Things Mother Should Tell her Daughter
मदर्स डे 2022 - फोटो : Istock

बेटी को जिम्मेदारी का अहसास दिलाएं

बेटी जब तक घर में होती है, उसे पिता और भाई की सुरक्षा मिलती है। मां का लाड मिलता है। ऐसे में बेटी खुद के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझ पाती। पर जब वह बड़ी होती हैं और स्कूल से कॉलेज लाइफ में आती हैं तो उन्हें ये जरूर बताना चाहिए कि उनकी जिम्मेदारी क्या है। बेटी को बताएं कि खुद की सुरक्षा उनकी पहली जिम्मेदारी है। कुछ भी करने से पहले अपनी सुरक्षा के बारे में जरूर सोच लें।

Mothers Day 2022 Relationship tips Four Things Mother Should Tell her Daughter
मदर्स डे 2022 - फोटो : istock

दोस्तों का चुनाव करें संभल कर

बेटी जब कॉलेज लाइफ में प्रवेश करे तो मां को उसे ये जरूर बताना चाहिए कि अच्छे दोस्तों की परख कैसे होती है। गलत दोस्तों का चयन कितना नुकसानदायक हो सकता है? बेटी को दोस्त बनाने की सलाह दें लेकिन उसे ये जरूर बताएं कि दोस्तों का चयन संभल कर करें। अपने दोस्तों के साथ कैसा व्यवहार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day 2022 Relationship tips Four Things Mother Should Tell her Daughter
मदर्स डे 2022 - फोटो : Istock

बेटी का मनोबल बढ़ाएं

मां को अपनी बेटी को ये एहसास भी दिलाना चाहिए कि वह उस पर कितना विश्वास करती हैं और हर सही कदम पर बेटी के साथ हैं। लाइफ के नए पड़ाव का डटकर सामना करने की सीख दें। किसी भी परेशानी में पड़े तो परिवार को, खासकर अपनी मां को जरूर बताएं ताकि मिलकर उस परेशानी से निकला जा सके। इसके अलावा अगर कभी विफलता हाथ लगे तो कमजोर न पड़े बल्कि फिर से सफलता के लिए प्रयास करने की सीख दें।

विज्ञापन
Mothers Day 2022 Relationship tips Four Things Mother Should Tell her Daughter
मदर्स डे 2022 - फोटो : Istock

प्यार के बारे में भी करें बात

लड़कियां बड़ी होने लगती हैं तो स्वाभाविक है कि उम्र के साथ उनकी किसी खास दोस्त के प्रति नजदीकियां बढ़ें। ब्रेकअप और क्रश ये सब आपकी बेटी के जीवन में भी आ सकता है। इसे लेकर न खुद पेनिक हों और न ही बेटी को दूर रखने का प्रयास करें। बल्कि दोस्तों की तरह अपनी बेटी को इन भावनाओं के बारे में कुछ जरूरी सलाह दें। उन्हें बताएं कि लाइफ में इन सब के आने या जाने से भी जीवन और पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed