फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉलेज से शुरू हुई थी सुषमा स्वराज की प्रेम कहानी, कुछ दिन पहले ही मनाई थी शादी की 44वीं सालगिरह

Wed, 07 Aug 2019 06:39 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 07 Aug 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
swaraj kaushal sushma swaraj love story know more about swaraj family

पूर्व विदेश मंत्री स्वराज के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज ने भारतीय राजनीति में ऐसे आयाम स्थापित किए जिनका हर कोई मुरीद है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह 67 साल की थीं। जानिए पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पारिवारिक जीवन के बारे में। 

swaraj kaushal sushma swaraj love story know more about swaraj family
- फोटो : ANI
सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला में हुआ। सुषमा स्वराज बेहद शानदार, बेबाक और जबर्दस्त व्यक्तित्व की मंत्री होने के साथ-साथ बेहद संजीदा इंसान भी थीं। सुषमा स्वराज की पढ़ाई चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से हुई थी। यहीं पर उनकी मुलाकात देश के सबसे युवा एडवोकेट जनरल से हुई थी। सुषमा और स्वराज की प्रेम कहानी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के लॉ डिपार्टमेंट में शुरू हुई। वहां दोनों पहली बार मिले, मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। 
swaraj kaushal sushma swaraj love story know more about swaraj family
प्यार हुआ, परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। सुषमा  स्वराज के मां-बाप शादी के लिए राजी नहीं थे। सुषमा स्वराज के पति का नाम स्वराज कौशल है। 13 जुलाई 1975 को इनकी शादी हुई। वो दौर तब का था, जब बेटियों को पर्दे के पीछे रखा जाता था। प्रेम विवाह करना तो दूर, होने वाले दूल्हे की शक्ल भी नहीं दिखाई जाती थी। लेकिन सुषमा स्वराज ने हिम्मत दिखाई और जैसे-तैसे परिवार को मनाकर शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
swaraj kaushal sushma swaraj love story know more about swaraj family
पति स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील हैं। कौशल को महज 34 साल की उम्र में देश का सबसे युवा एडवोकेट जनरल बना दिया गया था। स्वराज कौशल 37 साल की उम्र में मिजोरम के गवर्नर भी बन गए थे। वे 1990 से 1993 तक उस पद पर रहे। अपने पीछे एक बेटी बांसुरी जो वकील हैं, पति स्वराज कौशल, बहन वंदना शर्मा और भाई डॉक्टर गुलशन शर्मा को छोड़ गयीं हैं सुषमा स्वराज जो उन्हें बेहद याद करेंगे। सुषमा स्वराज के भाई डॉ. गुलशन शर्मा अंबाला में स्थित एक आयुर्वेद चिकित्सक है। उनकी बहन वंदना शर्मा ने एमए और पीएचडी की है। वह राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर हैं, जो एसजीपीजी महिला महाविद्यालय में काम करती हैं, कॉलेज हरियाणा में स्थित है। 
विज्ञापन
swaraj kaushal sushma swaraj love story know more about swaraj family
स्वराज प्रेम कहानी उनके कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी और नई पीढ़ी ने अटूट प्यार तब देखा जब सुषमा स्वराज ने कहा था कि वह सक्रिय राजनीति छोड़ना चाहती हैं क्योंकि वह अपने पति के साथ अधिक समय बिताना चाहती हैं। उनके पति, साथी वकील और दोस्त, स्वराज कौशल ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीता जब उन्होंने कहा "आपके किसी भी चुनाव को न लड़ने के फैसले के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे याद है कि एक समय ऐसा भी आया था जब मिल्खा सिंह ने भी दौड़ना बंद कर दिया था।" 6 अगस्त को उनकी  मृत्यु से कुछ दिन पहले, इस जोड़े ने 44 साल की शादी का जश्न मनाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed