{"_id":"679caab0aa3371247a082d2a","slug":"these-things-can-create-issue-in-the-relationship-between-husband-and-wife-know-other-details-inside-2025-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Relationship: पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें, एक-दूसरे की शक्ल देखने से भी हो जाएगी नफरत","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Relationship: पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें, एक-दूसरे की शक्ल देखने से भी हो जाएगी नफरत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 31 Jan 2025 04:20 PM IST
सार
Marraige Problems: आज की इस खबर में हम आपको उन बर्तावों और आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको अपने पार्टनर के साथ नहीं करना है क्योंकि इससे आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं और कई बार यह रिश्ता तोड़ भी सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Issues in Marriage: पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। यह रिश्ता प्रेम, विश्वास, एक-दूसरे के लिए सम्मान पर बना होता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि कुछ छोटी-छोटी गलतफहमियां इस रिश्ते में दरार पैदा कर देती है और कई बार यह और बुरा रूप भी ले लेता है। आज की इस खबर में हम आपको उन बर्तावों और आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको अपने पार्टनर के साथ नहीं करना है क्योंकि इससे आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं और कई बार यह रिश्ता तोड़ भी सकती है। आइए जानते हैं।
2 of 5
पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें
- फोटो : Adobe Stock
बातचीत में नहीं करनी चाहिए कमी
कोई भी रिश्ता कम्युनिकेशन पर आधारित होता है। अगर आपकी शादी हो चुकी है तो आपको अपने पार्टनर से बातचीत जरूर करनी चाहिए। वह जो कुछ भी कहें, उसे गंभीरता से सुननी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। यही नहीं, प्रोफेशनल लोग काम के चलते कई बार एक-दूसरे के साथ समय बिताना भी कम कर देते हैं। यह आगे चलकर बड़ी समस्या का कारण बन जाता और बातचीत न करने से गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं। यहां तक की एक-दूसरे को बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाता है।
3 of 5
पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें
- फोटो : Adobe Stock
तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी है हानिकारक
पति-पत्नी के रिश्ते में किसी भी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी हानिकारक होती है। फिर चाहे वो परिवार का सदस्य हो या फिर कोई दोस्त। पति-पत्नी की लड़ाई में किसी भी तीसरे को नहीं आना चाहिए। यही नहीं, कई बार पति-पत्नी अपने परिवार या फिर दोस्तों को ज्यादा तवज्जो देते हैं और अपने पार्टनर की फीलिंग्स को नजरअंदाज करते हैं। इससे रिश्ते में नाराजगी पैदा होती है और रिश्ते बिगड़ने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें
- फोटो : Freepik
नहीं करनी चाहिए ज्यादा उम्मीदें
पति-पत्नी के रिश्ते में एक-दूसरे को लेकर कई अपेक्षाएं होती हैं और जब यह एक्सपेक्टेशन हद से ज्यादा बढ़ने लगती है तो दोनों के रिश्ते में दिक्कते आने लगती हैं। यह आगे चलकर रिश्ते में तनाव का कारण भी बन जाती है। ऐसे में पति और पत्नी को एक-दूसरे से उतनी ही उम्मीदें करनी चाहिए, जितनी वे निभाने में सक्षम हो।
विज्ञापन
5 of 5
पति-पत्नी के रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें
- फोटो : Adobe Stock
आलोचना और तुलना करना
रिश्ता कोई भी हो, अगर उसमें तुलना या आलोचना होने लगती है तो यह रिश्ते के लिए हानिकारक ही होता है। किसी की आलोचना करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर होता है। वहीं, तुलना करने से रिश्ते में हीनभावना पैदा होती है और यह खटास का कारण बन जाता है। धीरे-धीरे यह इतनी बढ़ जाती है कि दोनों को एक-दूसरे की शक्ल से चिढ़ होने लगती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।