ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और उनमें हरे-भरे पेड़-पौधे किसी का भी ध्यान आकर्षित करने के लिए पर्याप्त हैं। हरी-भरी सुंदर घाटियों में कॉफी के बागान, चाय के बागान, संतरे के पेड़ पूरी वादी को महका देते हैं। भले ही इस खूबसूरत जगह की तुलना लोग स्कॉटलैंड से करके इसे भारत का स्कॉटलैंड कहें। लेकिन इतनी खूबसूरत जगह को देखने के बाद आपके मन में बस यहीं ख्याल आएगा कि इस जगह को किसी उपमा की जरूरत नहीं है क्योंकि ये अपने आप में एक उपमा है। तो आइए जानते हैं हम किस जगह की बात कर रहे हैं।
भारत का स्कॉटलैंड कहें या दूसरा कश्मीर, इस जगह को देखे बिना यात्रा अधूरी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के पश्चिमी घाट पर बसा है एक जिला जिसे कुर्ग या कोडागु कहते हैं। यहां पर चारों तरफ खूबसूरती बिखरी हुई है। हर साल बहुत से सैलानी यहां सैर के लिए आते हैं। यहां पर सुंदर नजारों के साथ ही देखने के लिए बहुत कुछ है। तो अगर आप कुर्ग की सैर पर जाएं तो इन जगहों की यात्रा करना न भूलें।
कुर्ग हिल स्टेशन में एक जगह है जिसे राजा की सीट कहते हैं। इस जगह पर कुर्ग के राजा शाम के समय सूर्यास्त का नजारा लेने आते थे। आप भी एक खूबसूरत शाम यहां से अस्त होते सूर्य को देखने में बिताइए। इस अद्भुत नजारे को आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
दो कॉफी बागानों के बीच बने इस जल प्रपात को देखना बहुत ही मनमोहक है। 70 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी बिल्कुल पारदर्शी लगता है। दोनों तरफ हरियाली और बीच में बहते पानी का नजारा बहुत ही सुंदर है।
भारत की सबसे खूबसूरत जगह में शामिल ये घाटी अपने सुंदर नजारों से समृद्ध है। जिधर भी आपकी नजर जाएगी वहां एक से बढ़कर एक दृश्य हैं। इसी में एक है इरप्पू फॉल, जिसकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध होकर आप इसे छुए बिना नहीं रह पाएंगे। ये सुंदर झरना बहते हुए लक्ष्मणतीर्थ नदी में मिल जाता है। इसलिए इसे पवित्र माना जाता है और बहुत से श्रद्धालु इसमें डुबकी लगाते हैं।