कोरोना के कारण कोई भी कहीं भी यात्रा नहीं कर पा रहा है। ऐसे में विदेश जाने के बारे में तो सोचा भी नहीं जा सकता है। लेकिन कई सारे लोगों ने इन दिनों अपनी यात्रा के बारे में योजना बनाना जरूर शुरू कर दिया है ताकि सबकुछ ठीक होते ही वे आसानी से निकल सकें। ऐसे में यदि आप भी सोच रहे हैं कि जब कोरोना पूरी तरह से खत्म हो जाएगा तो आप परिवार के साथ विदेश यात्रा करेंगे तो आपको इसको लेकर ज्यादा प्रयत्न नहीं करना पड़ेंगे न ही आपको वीजा के लिए परेशान होना होगा। अगली स्लाइड्स के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे देशों के बारे में जहां पहुंचते ही आपको वीजा मिल जाएगा और आप आसानी से घूम फिर सकेंगे।
कोरोना के अंत के बाद विदेश यात्रा के लिए नहीं करना पड़ेगी आपको वीजा की मशक्कत, इन 5 देशों मेंं भारतीय पर्यटकों को पहुंचते ही मिल जाता है वीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंबोडिया
कंबोडिया की यात्रा करना अपने आप में एक ऐतिहासिक अनुभव लेने जैसा है। अविकसित होने के बावजूद भी यहां के लोग बहुत ही अच्छे स्वभाव के होते हैं। कंबोडिया भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल देने वाले देशों में से एक है। यह वीजा यहां एक महीने के स्टे के लिए वैध होता है। इस वीजा को प्राप्त करने के लिए आपके पास वैध पासपोर्ट होना चाहिए।
एल साल्वाडोर
यह देश सेंट्रल अमेरिका में बसा एक बहुत खूबसूरत देश है। एल साल्वाडोर के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल मिलता है जो कि 3 महीनों के लिए मान्य होता है। इस परमिट के मिलने के बाद भारतीय व्यक्ति अगले 90 दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में घूम सकता है।
सूरीनाम
सूरीनाम को जंगलों और खूबसूरत नदियों वाला देश कहा जाता है। यहां घूमने को बहुत कुछ है। सूरीनाम एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय पर्यटकों को यहां सिंगल एंट्री टूरिस्ट कार्ड जारी करता है। इसके बाद आप आराम से अधिकतम 90 दिनों के लिए इस देश में स्टे कर सकते हैं।
युगांडा
अफ्रीकी देश युगांडा का नाम और इसके बारे में भी तो सभी ने सुना है लेकिन यहां घूमना अपने आप में एक अलग अनुभव है। यहां घूमने के लिए भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। 90 दिनों के वैध वीजा के लिए यहां 50 अमेरिकी डॉलर की फीस देनी पड़ती है।

कमेंट
कमेंट X