फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राचीन गुफाएं देखने का है शौक तो इन जगहों की जरूर करें सैर, अद्भुत है खूबसूरती

Sun, 29 Aug 2021 10:31 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 29 Aug 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
Ancient Caves to Visit in India
भारत की प्राचीन गुफा - फोटो : iStock

भारत में घूमने लायक जगहों की कोई कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक ऐसी जगहे हैं, जो अपनी खूबसूरती से लोगों का मन मोह लेती हैं। चूंकि भारत का इतिहास बेहद ही समृद्ध रहा है, इसलिए यहां घूमने लायक एतिहासिक जगहों की भी कोई कमी नहीं है, चाहे एतिहासिक इमारतें हों, महल, किले, मंदिर या गुफाएं ही क्यों न हों। यहां एक से एक प्राचीन गुफाएं हैं, जिनका इतिहास हजारों साल पुराना है। इन गुफाओं में आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे किसी और दुनिया में आ गए हों। इन जगहों पर बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं, क्योंकि यहां भारत के प्राचीन इतिहास को बिल्कुल करीब से देखने का मौका मिलता है। अगर आप इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको देश में मौजूद प्राचीन गुफाओं की सैर जरूर करनी चाहिए। आइए जानते हैं भारत की कुछ प्राचीन गुफाओं के बारे में, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। 

Ancient Caves to Visit in India
एलोरा की गुफाएं - फोटो : iStock

एलोरा की गुफाएं 

  • महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित एलोरा की गुफाएं भारत के सबसे प्राचीन स्थलों में से एक हैं। बड़े-बड़े पहाड़ और चट्टानों को काटकर बनाई गईं ये गुफाएं वास्तुकला का बेहतरीन नमूना हैं। इन गुफाओं में मौजूद मंदिर हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म को समर्पित हैं। यह यूनेस्को द्वारा घोषित एक विश्व धरोहर स्थल है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। 
Ancient Caves to Visit in India
अजंता की गुफाएं - फोटो : Pixabay

अजंता की गुफाएं 

  • अजंता कुल 29 गुफाओं का समूह है, जिसे घोड़े की नाल के आकार में पहाड़ों को काटकर बनाया गया है। ये गुफाएं भी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में ही स्थित हैं और साल 1983 से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित हैं। माना जाता है कि इन गुफाओं का विकास 200 ई.पू. से 650 ईस्वी के बीच हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ancient Caves to Visit in India
एलीफेंटा की गुफाएं - फोटो : iStock

एलीफेंटा की गुफाएं 

  • महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एलीफेंटा की गुफाएं बेहद ही शानदार और पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र हैं। यहां कुल सात गुफाएं हैं, जिन्हें पहाड़ियों को काटकर बनाया गया है। ये जगह भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed