फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं दुनिया की ये चार जगहें, एक बार तो जरूर जाएं

Sat, 28 Aug 2021 09:01 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 28 Aug 2021 09:01 AM IST
विज्ञापन
Amazing and Best places to visit in the world
दुनिया की खूबसूरत जगहें - फोटो : iStock

दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना और खासकर नई जगहों पर जाना बहुत पसंद होता है। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से पिछले कई महीनों से लोग कहीं भी घूमने नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में जब देश में संक्रमण के मामलों में गिरावट आई, तो धीरे-धीरे घूमने-फिरने की जगहें भी खुल गईं। जो पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए काफी दिनों तक बंद रहे, वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। ऐसे में भीड़भाड़ की वजह से देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी मंडराने लगा है। खैर, ये तो रही महामारी की बात, लेकिन जब यह महामारी नहीं आई थी, तब बहुत से लोग घूमने के लिए दूसरे-दूसरे देशों का रूख करते थे और ऐसी जगहों पर जाते थे, जो आकर्षक हो, खूबसूरत हो, जहां के नजारे मन मोह लें। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में, जहां आप यह महामारी खत्म होने के बाद घूमने जा सकते हैं। 

Amazing and Best places to visit in the world
नॉसवांस्टाइन कैसल, जर्मनी - फोटो : Pixabay

नॉसवांस्टाइन कैसल, जर्मनी 

  • जर्मनी में स्थित यह महल बेहद ही पुराना है। कहा जाता है कि इसके निर्माण का आदेश बवेरिया के राजा किंग लूडविज- II ने वर्ष 1864 में दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश इसका काम कभी पूरा हुआ ही नहीं। हालांकि इसके बावजूद यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के आते हैं, क्योंकि इस महल के चारों तरफ की खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। 
Amazing and Best places to visit in the world
चीन की विशाल दीवार - फोटो : Pixabay

चीन की दीवार 

  • दुनिया में शायद ही ऐसा कोई होगा, जो चीन की विशाल दीवार के बारे में नहीं जानता होगा। इसे ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' के नाम से भी जाना जाता है। यह दीवार दुनिया के सात अजूबों में शामिल है और इसकी वजह ये है कि यह दुनिया की सबसे लंबी दीवार है, जिसकी लंबाई 8,850 किलोमीटर बताई जाती है। घूमने के लिए यह बेहतरीन जगहों में से एक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing and Best places to visit in the world
गीजा का पिरामिड, मिस्र - फोटो : Pixabay

गीजा का पिरामिड, मिस्र 

  • गीजा के पिरामिड को दुनिया का सबसे पहला अजूबा माना जाता है। कहा जाता है कि इन पिरामिडों में मिस्र के प्राचीन राजाओं के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया है। माना जाता है कि इस पिरामिड को 2560 ईसा पूर्व के करीब बनवाया गया था। हालांकि सच्चाई अभी भी रहस्य ही है। यही वजह है कि यह पिरामिड दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।  
विज्ञापन
Amazing and Best places to visit in the world
रेनबो माउंटेन, पेरू - फोटो : iStock

रेनबो माउंटेन, पेरू

  • अगर लोगों को इस जगह के बारे में पता न हो, तो कोई भी इसे महज एक पेंटिंग समझ लेगा, लेकिन आपको बता दें कि यह खूबसूरत जगह सच में है। पेरू में स्थित इस जगह को रेनबो माउंटेन कहा जाता है। यहां के रंग-बिरंगे पहाड़ों को देखना एक अलग ही दुनिया को देखने को समान लगता है। यहां दूर-दूर से सैलानी घूमने के लिए आते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed