भारत का इतिहास बेहद ही समृद्ध और सदियों पुराना है। यहां अनेक राजा-महाराजा हुए, जिन्होंने विशाल किलों का निर्माण करवाया। भारत में आज के समय में हजारों किले होंगे, जिनमें से कुछ खंडहर हो चुके हैं तो कुछ आज भी उसी तरह खड़े हैं, जैसे सैकड़ों साल पहले थे। कुछ किले तो इतने विशाल हैं कि देखकर यकीन करना ही मुश्किल हो जाता है। ये किले भले ही पुराने हैं, लेकिन भव्यता और वास्तुकला से भरपूर हैं और यही वजह है कि ये देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ये प्राचीन किले भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास की कहानी बयां करते हैं। अगर आप भी इतिहास में रूचि रखते हैं, एतिहासिक वास्तुकला के प्रशंसक हैं और भारत के प्रमुख किलों के बारे में जानना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं इनके बारे में...
{"_id":"61288265c7bcce39a03847d4","slug":"largest-forts-in-india-to-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखनी है भारत की आन-बान-शान, तो इन विशाल किलों की जरूर करें सैर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
देखनी है भारत की आन-बान-शान, तो इन विशाल किलों की जरूर करें सैर
Fri, 27 Aug 2021 11:51 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
भारत के विशाल किले
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरानगढ़ किला
- फोटो : iStock
मेहरानगढ़ किला
- करीब 410 फीट की ऊंची पहाड़ी पर स्थित मेहरानगढ़ किले को भारत के सबसे बड़े किलों में से एक माना जाता है। यह राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित है। लगभग 1200 एकड़ के विशाल एरिया में फैले इस किले का निर्माण वर्ष 1459 में राव जोधा द्वारा करवाया गया था। कहा जाता है कि इस किले से आप पूरा पाकिस्तान देख सकते हैं।
ग्वालियर का किला
- फोटो : iStock
ग्वालियर का किला
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस किले को भारत का 'जिब्राल्टर' भी कहा जाता है। आठवीं सदी में बना यह किला इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह किला कितना भव्य और विशाल है, यह जानने के लिए आपको एक बार यहां घूमने जरूर आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ का किला
- फोटो : iStock
चित्तौड़गढ़ किला
- सातवीं शताब्दी में बना यह किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है। राजस्थान में स्थित चित्तौड़गढ़ किला 180 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है और 692 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह किला कितना विशाल है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस किले तक पहुंचने के लिए सात अलग-अलग द्वार से गुजर कर जाना होता है।
विज्ञापन
जयगढ़ का किला
- फोटो : iStock
जयगढ़ का किला
- राजस्थान के जयपुर में स्थित जयगढ़ का किला भारत के विशाल किलों में से एक है। समुद्र तल से करीब 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस किले की सबसे खास बात ये है कि यहां दुनिया की सबसे बड़ी तोप रखी हुई है। चारों तरफ पहाड़ और हरियाली से घिरा यह किला बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।