भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित आंध्र प्रदेश बड़ा ही खूबसूरत राज्य है। एतिहासिक रूप से इसे 'भारत का धान का कटोरा' कहा जाता है, क्योंकि यहां धान की खेती बहुत होती है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियां, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं, जो आंध्र प्रदेश को बेहद ही खूबसूरत बना देती हैं। यहां घूमने लायक बहुत ही जगहें हैं। यहां के धार्मिक मंदिर, एतिहासिक इमारतें, प्राकृतिक स्थान और समुद्री बीच बहुत ही प्रसिद्ध हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर यहां का प्रमुख आकर्षण है। मल्लिकार्जुनश्वर मंदिर भी इसी राज्य में स्थित है, जिसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यहां के समुद्री बीच तो लोगों का मन मोह लेते हैं। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। यहां के समुद्री तट, गुफाएं, घाटियां, झीलें और पहाड़ लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आइए जानते हैं आंध्र प्रदेश में घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं?
{"_id":"61272b808ebc3e79f8254193","slug":"best-and-beautiful-places-in-andhra-pradesh-to-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश जाएं तो इन जगहों की जरूर करें सैर, प्राकृतिक नजारे कर देंगे मंत्रमुग्ध","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
आंध्र प्रदेश जाएं तो इन जगहों की जरूर करें सैर, प्राकृतिक नजारे कर देंगे मंत्रमुग्ध
Thu, 26 Aug 2021 11:36 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में घूमने लायक जगह
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनादवल्ली गुफाएं
- फोटो : Facebook/Worldwide Hindu Temples ॐ
विजयवाड़ा
- कृष्णा नदी के तट पर स्थित विजयवाड़ा एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। इसे दुनिया के सबसे तेजी से विकासशील शहरों में से एक भी माना गया है। भवानी द्वीप, उनादवल्ली गुफाएं, मोगलाराजपुरम गुफाएं, अक्कन्ना और मदन्ना गुफाएं, कोंडापल्ली किला, कनक दुर्गा मंदिर, सूर्यलंका बीच आदि विजयवाड़ा के प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।
गांडीकोटा का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
कडपा
- पालकोंडा और नल्लम पहाड़ियों से घिरा कडपा आंध्र प्रदेश में घूमने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। गांडीकोटा का किला, बेलम गुफा, सिधौत किला, पुष्पगिरी कडपा के आकर्षक पर्यटन स्थल हैं। यहां आपको एतिहासिक और प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेपाक्षी मंदिर
- फोटो : Pixabay
लेपाक्षी मंदिर
- आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित यह एक अनोखा मंदिर है। इस मंदिर को 'हैंगिंग पिलर टेंपल' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसका एक खंभा रहस्यमय तरीके से हवा में लटका हुआ है। कहा जाता है कि इसका रहस्य आज तक कोई भी नहीं जान पाया है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं और उस 'हैंगिंग पिलर' को देखकर आश्चर्यचकित होते हैं।