फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने के लिए बेहतरीन जगह है कर्नाटक, देखने को मिलते हैं अद्भुत नजारे

Wed, 25 Aug 2021 10:58 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 25 Aug 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Best and beautiful places in Karnataka to visit
कर्नाटक में घूमने लायक जगह - फोटो : Pixabay

कर्नाटक भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक इस राज्य में घूमने और आकर्षक नजारों का लुत्फ उठाने के लिए बहुत कुछ है। यह राज्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भरा हुआ है। इस राज्य का इतिहास 2000 साल से भी पुराना है। यहां नंद से लेकर मौर्य और सातवाहन नामक राजाओं का शासन रहा है। श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की विशाल प्रतिमा तो विश्व प्रसिद्ध है, जिसका निर्माण गंग वंश के मंत्री चामुंडराया ने करवाया था। इसलिए कर्नाटक के बारे में यह कहा जा सकता है कि लंबे इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण यह राज्य पर्यटन आकर्षणों से परिपूर्ण है। यही वजह है कि यह राज्य हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर आप कभी कर्नाटक की यात्रा का मन बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं यहां घूमने वाली कुछ प्रमुख जगहों के बारे में, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। 

Best and beautiful places in Karnataka to visit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कूर्ग 

  • यह कर्नाटक के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग के सामान है। यहां की खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियां और उसके साथ ही यहां बहने वाली नदियों को देखकर दिल को सुकून मिलता है। कॉफी के लिए मशहूर कूर्ग को 'भारत का स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है। एबी फॉल्स, इरुप्पू फॉल्स और होननामना केर झील आदि कूर्ग में देखने लायक जगहें हैं। 
Best and beautiful places in Karnataka to visit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गोकर्ण 

  • यह कर्नाटक का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो समुद्र तट प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। अगर आप छुट्टी का पूरा मजा लेना चाहते हैं और बीच पर मस्ती करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट है। सबसे खास बात कि यहां भीड़ भी कम ही होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best and beautiful places in Karnataka to visit
हम्पी के प्राचीन मंदिर के खंडहर - फोटो : Pixabay

हम्पी 

  • महान तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित हम्पी एक प्राचीन गांव है, जो अपने खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है। इन खंडहरों की वजह से ही हम्पी को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा भी मिला है। पहाड़ियों और घाटियों की गहराई में स्थित हम्पी को कर्नाटक के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। 
विज्ञापन
Best and beautiful places in Karnataka to visit
नंदी हिल्स - फोटो : Pixabay

नंदी हिल्स

  • कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में स्थित नंदी हिल्स की गिनती भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में की जाती है। यहां की हरियाली और सुंदर दृश्य मन को मोह लेते हैं। यहां बहुत सारे प्राचीन और आकर्षक मंदिर स्थित हैं। इसके अलावा पहाड़ों पर स्थित नंदी किला भी यहां देखने लायक जगह है। यह एक प्राचीन किला है, जिसे टीपू सुलतान ने बनवाया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed