भारत में खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है। इन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक है हिमाचल प्रदेश, जो अपनी सुंदरता, पर्यटन स्थल और आकर्षक जगहों के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा राज्य है, जहां की झीलें, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और प्राचीन मंदिर पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं। यह एक बेहद ही पसंदीदा स्थल है, जहां हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। हालांकि इस कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल काफी कम पर्यटक आए और इस साल भी यही हाल है, लेकिन ये अच्छी बात है कि कम पर्यटक आए, क्योंकि भीड़ बढ़ने से कोरोना का खतरा भी बढ़ जाएगा। कोरोना पूरी तरह से खत्म होने के बाद आप कहीं भी घूमने जा सकते हैं और कोई खतरा नहीं होगा। इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। अगर आप भी कोरोना खत्म होने के बाद कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश जरूर जाएं। आइए जानते हैं यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं?
{"_id":"6124857fe1f64f45be57f909","slug":"best-and-beautiful-places-in-himachal-pradesh-to-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धरती पर स्वर्ग का अनुभव कराता है हिमाचल प्रदेश, घूमने जाएं तो इन जगहों की सैर करना न भूलें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
धरती पर स्वर्ग का अनुभव कराता है हिमाचल प्रदेश, घूमने जाएं तो इन जगहों की सैर करना न भूलें
Tue, 24 Aug 2021 11:18 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, शिमला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घूमने लायक जगह
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
मनाली
- मनाली हिमाचल प्रदेश के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है, जो कुल्लू घाटी में स्थित है। यहां के हरे-भरे जंगल और घास के मैदान लोगों का मन मोह लेते हैं। सर्दी के मौसम में तो बर्फ से ढकी ढलानें मनाली की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। घूमने के लिहाज से यह एक बेहतरीन जगह है।
कसौली का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
कसौली
- भीड़-भाड़ से दूर अगर आप कहीं शांतिपूर्ण छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो कसौली आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है। यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राचीन खूबसूरती और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है। अगर आप कभी हिमाचल प्रदेश घूमने जाने का मन बनाएं तो कसौली की सैर जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
डलहौजी
- धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित डलहौजी एक बहुत की खूबसूरत पर्यटक स्थल है। पर्वतों से घिरी इस जगह पर देखने को बहुत कुछ है। यहां की मनमोहक वादियों और पहाड़ देखकर दिल खुश हो जाता है। प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध डलहौजी घूमने का प्लान आपको जरूर बनाना चाहिए।
विज्ञापन
खज्जियार का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
खज्जियार
- हिमाचल प्रदेश राज्य के चंबा जिले में स्थित यह एक छोटा सा गांव है, लेकिन बेहद ही खूबसूरत है। इसे 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है। अगर आप भी स्विट्जरलैंड नहीं गए हैं तो आपको खज्जियार जरूर जाना चाहिए। आप यहां की खूबसूरती देख कर यकीनन कह उठेंगे कि यह जगह स्वर्ग से जरा भी कम नहीं है।