फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अद्भुत है राजस्थान की खूबसूरती, घूमने जाएं तो इन जगहों की जरूर करें सैर

Mon, 23 Aug 2021 12:58 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Best and beautiful places in Rajasthan to visit
राजस्थान में घूमने लायक जगह - फोटो : iStock

राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य है, जो घूमने के लिहाज से सर्वोत्तम माना जाता है। पहले इस राज्य को राजाओं की भूमि के रूप में जाना जाता था। यहां कई शाही राजा-महाराजाओं का राज रहा है, जिनके भव्य महल और राजसी किले आज भी मौजूद हैं। अपने आकर्षक पर्यटन स्थलों की वजह से राजस्थान दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। कहते हैं कि राजस्थान का ऐसा कोई भी जिला नहीं है, जो घूमने लायक ना हो, हर जगह अद्भुत खूबसूरती देखने को मिलती है। यहां के महल और किले जितने प्रसिद्ध हैं, उतने ही यहां के रेगिस्तान और ऊंट। आप कभी राजस्थान जाएं और ऊंट की सवारी न करें तो आपका जाना व्यर्थ ही हो जाएगा। तो अगर आप भी देश के इस खूबसूरत राज्य की यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो हम आपको कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। 

Best and beautiful places in Rajasthan to visit
जल महल - फोटो : iStock

जयपुर 

  • 'पिंक सिटी' के नाम से मशहूर जयपुर अपने शाही किलों, महलों, प्राचीन इमारतों और आकर्षक होटलों की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हवा महल, अंबेर फोर्ट, नाहरगढ़ फोर्ट, जयगढ़ का किला, जल महल और सिटी पैलैस, जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। अगर आप जयपुर आकर इन सभी जगहों की सैर कर लेते हैं, तो यकीनन यह आपके जीवन की सबसे यादगार यात्राओं में से एक होगी। 
Best and beautiful places in Rajasthan to visit
जोधपुर का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

जोधपुर 

  • बड़ी संख्या में नीली इमारतों के होने के कारण इस शहर को 'ब्लू सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। यहां कई घूमने वाली जगहें हैं, जैसे मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, खेजड़ला किला, बालसमंद झील, मोती महल, चामुंडा माता मंदिर, मंडोर गार्डन आदि। मेहरानगढ़ किले के बारे में कहा जाता है कि यह करीब 500 साल पुराना है और 120 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर बना हुआ है, जहां से पूरा पाकिस्तान दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best and beautiful places in Rajasthan to visit
टॉड रॉक, माउंट आबू - फोटो : iStock

माउंट आबू 

  • राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित यह एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। ऊंची पहाड़ी पर स्थित इस जगह पर हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। घने जंगलों से घिरी यह जगह लोगों का मन मोह लेती है। अगर आप कभी माउंट आबू जाएं, तो अचलगढ़ किला, टॉड रॉक, नक्की झील और गोमुख मंदिर जरूर जाएं। 
विज्ञापन
Best and beautiful places in Rajasthan to visit
पुष्कर झील - फोटो : Pixabay

पुष्कर 

  • राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पुष्कर एक पवित्र शहर है, जिसे भारत में 'तीर्थ स्थलों का राजा' कहा जाता है। इसे भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है। यहां मौजूद पुष्कर झील के बारे में कहा जाता है कि यह भगवान शिव के आंसुओं से बनी है। वहीं, यहां मौजूद ब्रह्मा जी का मंदिर भी विश्व प्रसिद्ध है। अगर आप राजस्थान की यात्रा का मन बना रहे हैं तो अपनी लिस्ट में पुष्कर को शामिल करना बिल्कुल न भूलें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed