आजकल अफगानिस्तान की चर्चा दुनियाभर में खूब हो रही है, जिसकी वजह तालिबान है। तालिबान का आज पूरे देश पर नियंत्रण हो चुका है। हजारों की संख्या में लोग वहां से भागने की कोशिश कर रहे हैं। जंग, खून-खराबा और अफगानिस्तान में हो रहे आतंकी हमले दिल को दहला दे रहे हैं। एक समय था जब बिना किसी डर-भय के हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। दरअसल, यहां घूमने और देखने लायक कई खूबसूरत जगहें हैं, जो दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करती हैं। आपको शायद ही पता हो, लेकिन इस देश में भी अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलती है। लेकिन मौजूदा हालात ऐसे हैं कि शायद ही कोई व्यक्ति यहां घूमने के बारे में सोंचे। आइए जानते हैं अफगानिस्तान की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में, जो आकर्षण और पर्यटन का प्रमुख केंद्र मानी जाती हैं।
{"_id":"612f0b9a8ebc3e48384ce2a1","slug":"best-and-beautiful-tourist-places-in-afghanistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान की वो बेहद ही खूबसूरत जगहें, जो दुनियाभर के लोगों को करती हैं आकर्षित","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अफगानिस्तान की वो बेहद ही खूबसूरत जगहें, जो दुनियाभर के लोगों को करती हैं आकर्षित
Wed, 01 Sep 2021 10:55 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, काबुल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान में घूमने लायक जगहें
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पामीर पर्वतमाला
- फोटो : Pixabay
पामीर पर्वतमाला
- हिमालय, तियन शान, काराकोरम, कुनलुन और हिंदू कुश शृंखलाओं के संगम से बना पामीर एक प्रमुख पठार और पर्वत शृंखला है, जिसका कुछ भाग अफगानिस्तान में भी स्थित है। पामीर को दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ों में से एक माना जाता है और इसे 'विश्व की छत' भी कहा जाता है। अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण से पहले यहां काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते थे।
बामियान घाटी का सुंदर नजारा
- फोटो : iStock
बामियान के बुद्ध
- हिंदू कुश पर्वत श्रृंखलाओं के बामियान घाटी में चौथी और पांचवीं शताब्दी में बनी भगवान बुद्ध की दो खड़ी मूर्तियां थीं, जिसे बामियान के बुद्ध के नाम से जाना जाता है। हालांकि तालिबान ने इन मूर्तियों को डाइनामाइट से उड़ा कर इस एतिहासिक धरोहर को तहस-नहस कर दिया है। अब तो यहां जाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दारुल अमन पैलेस
- फोटो : iStock
अफगान नेशनल म्यूजियम
- इसे काबुल म्यूजियम भी कहा जाता है। इस म्यूजियम को मध्य एशिया का सबसे समृद्ध संग्रहालय माना जाता है। यहां हजारों साल पहले की लाखों दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह है। इसके अलावा दारुल अमन पैलेस भी काबुल में स्थित एक खूबसूरत जगह है। यह महल एक पहाड़ी पर बना हुआ है, जहां से पूरी घाटी का सुंदर नजारा देखा जा सकता है।