फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राकृतिक दृश्यों से घिरा खूबसूरत आइलैंड है अंडमान, एक बार जरूर जाएं घूमने

Tue, 31 Aug 2021 10:33 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 31 Aug 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Most beautiful tourist place in India Andaman beautiful island surrounded by natural scenery
अंडमान की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Pixabay

अंडमान, घूमने के लिए भारत की प्रमुख जगहों में से एक है। इसकी अनुपम सुंदरता, वनस्पति और जीव-जंतुओं से भरी यह जगह मन को मोह लेती है। यहां कई आकर्षक जगहें, सूरज को चूमते समुद्री तट, मनमोहक पिकनिक स्पॉट्स और घूमने लायक कई अन्य आश्चर्यजनक जगहें हैं। यही वजह है कि लोग कहते हैं कि यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। हर साल यहां काफी लोग घूमने के लिए जाते हैं और एक बेहतरीन और कभी न भूलने वाली यादें लेकर जाते हैं। अंडमान में ठहरने की कोई दिक्कत नहीं है। यहां कई होटल, रिजॉर्ट्स, रेस्त्रां और कैफे मौजूद हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराते हैं। कुल मिलाकर, अंडमान एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, जो छुट्टियों को यादगार बना देती है। अगर आप पूरी तरह से शांत जगह पर अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक आदर्श स्थान है। आइए जानते हैं यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं? 

Most beautiful tourist place in India Andaman beautiful island surrounded by natural scenery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइलैंड 

  • पहले इस द्वीप को 'रॉस आइलैंड' के नाम से जाना जाता था। यह एक एतिहासिक धरोहर है, जो ब्रिटिश वास्तुशिल्प के खंडहरों, अपने विशाल तटों और खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। करीब 200 एकड़ में फैला यह द्वीप इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन जगह है। 
Most beautiful tourist place in India Andaman beautiful island surrounded by natural scenery
सेल्यूलर जेल - फोटो : iStock

सेल्यूलर जेल  

  • इस जेल को 'काला पानी की सजा' के नाम से भी जाना जाता है। यह जेल ब्रिटिश राज की भयानक दास्तान बयां करती है। इसे अंग्रेजों द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को कैद रखने के लिए बनाया गया था। अब यह जेल एक पर्यटक स्थल बन गई है, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Most beautiful tourist place in India Andaman beautiful island surrounded by natural scenery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नॉर्थ बे आइलैंड

  • नॉर्थ बे आइलैंड अंडमान द्वीप समूह के सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता, लुभावनी प्रवाल भित्तियों और रोमांचक साहसिक गतिविधियों के लिए पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, सी वॉकिंग और ग्लास बोट राइड जैसी गतिविधियां यहां पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed