भारत में एतिहासिक स्थलों की कोई कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक महल और किले हैं, जो देखने लायक हैं। अगर आप इतिहास में रूचि रखते हैं और किलों और महलों को देखने का शौक है, तो आपको राजस्थान जरूर जाना चाहिए। इस राज्य में कई पहाड़ी किले हैं, जिनमें से एक है कुम्भलगढ़ किला। राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित इस किले को अजेयगढ़ उपनाम से भी जाना जाता था, क्योंकि इस किले पर विजय प्राप्त करना किसी भी राजा के लिए बेहद ही मुश्किल काम था। करीब 3,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह किला घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। इस किले से आप थार रेगिस्तान के सुंदर दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं। जब भी आपको मौका मिले, एक बार इस किले की जरूर सैर कर आएं। आइए आपको बताते हैं इस किले की कुछ खास बातें...
घूमने के लिए बेहतरीन जगह है कुम्भलगढ़ किला, देखने को मिलेंगे अद्भुत नजारे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन