सब्सक्राइब करें

Monsoon Destinations: मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, बारिश में यहां छुट्टियां बिताने में आ जाएगा मजा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 23 Jun 2022 12:07 PM IST
विज्ञापन
Best Places to Visit In Monsoon in Holiday’s Details News in Hindi
मानसून डेस्टिनेशन - फोटो : istock

Monsoon Destinations: मानसून आने वाला है। मई जून की भीषण गर्मी के बाद जब बारिश शुरू होती है तो वह लोगों के दिल को बहुत सुकून देती है। लोग बारिश में घर से बाहर निकलना चाहते हैं, घूमना फिरना चाहते हैं लेकिन बारिश में कहां घूमे इस बात को लेकर असमंजस में भी रहते हैं। वहीं जिन लोगों को ट्रैवलिंग का शौक है, अगर वह गर्मियों की छुट्टियों में किसी ट्रिप की योजना ही बनाते रह गए लेकिन कहीं जा न सके हों तो वह भी अब घूमने के लिए सही मौके की तलाश में रहते हैं। घूमने के लिए मानसून भी बेहतर समय हो सकता है। अगर आपको बारिश पसंद है तो इस मौसम में भारत की कई जगहें आपको जरूर पसंद आएंगी। ये जगहें बारिश में और अधिक खूबसूरत लगने लगती हैं। यहां झमाझम बारिश के बीच घूमने में आपको बहुत आनंद आएगा। चलिए जानते हैं बारिश के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में।

Trending Videos
Best Places to Visit In Monsoon in Holiday’s Details News in Hindi
मानसून डेस्टिनेशन - फोटो : pixabay

दार्जिलिंग

मानसून में घूमने जाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग जा सकते हैं। वैसे तो यह जगह हर मौसम के लिए परफेक्ट है लेकिन बारिश में यहां के पहाड़ अधिक प्रभावी और  आकर्षित लगने लगते हैं। इस मौसम में आप दार्जिलिंग के चाय बागान, टाॅय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं। आराम और सुकून से पल बिताने के लिए किसी अच्छी सी लोकेशन के करीब होटल बुक करके वहां से खूबसूरत नजारे निहार सकते हैं। दार्जिलिंग जाने के लिए न्यू जलपाईगुड़ी सबसे पास रेलवे स्टेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places to Visit In Monsoon in Holiday’s Details News in Hindi
मानसून डेस्टिनेशन - फोटो : istock

शिलांग

मानसून में घूमने के लिए मेघालय जा सकते हैं। यहां बसा शिलांग मानसून में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। बारिश के मौसम में भारत की सबसे बेस्ट और खूबसूरत जगहों में से एक शिलांग को माना जाता है, जहां आसमान से पानी गिरने पर पूरा पहाड़ी शहर बारिश में भीग जाता है। इससे यहां की प्राकृतिक सुंदरता और अधिक निखर जाती है। बादलों के बीच हरे भरे पहाड़ और झलझलाते गिरते झरने की सुंदरता आपको मनमुग्ध कर देगी। यहां आप एलीफेंट फॉल्स, स्प्रेड ईगल फॉल्स को घूमने जा सकते हैं। स्थानीय खाने का लुत्फ उठाने के साथ सुकून की छुट्टियां बिता सकते हैं। शिलांग जाने के लिए सबसे पास एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन गुवाहाटी में है।

Best Places to Visit In Monsoon in Holiday’s Details News in Hindi
मानसून डेस्टिनेशन - फोटो : istock

कूर्ग

कर्नाटक में स्थित कूर्ग कपल्स के पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। मानसून में कूर्ग जाना अच्छा फैसला हो सकता है। बारिश के बीच यहां के झरने, झीलें, कॉफी के बागान मनमोहक हो जाते हैं। आप बारिश के मौसम में कूर्ग में इस सब को देखने के साथ ही ट्रेकिंग, घुड़सवारी, कॉफी बागानों का भ्रमण कर सकते हैं। कूर्ग जाने के लिए बैंगलोर से 5 घंटे का सड़क मार्ग है, वहीं यहां पहुंचने के लिए सबसे पास एयरपोर्ट मैसूर में है।

विज्ञापन
Best Places to Visit In Monsoon in Holiday’s Details News in Hindi
मुन्नार केरल - फोटो : Pixabay

मुन्नार

मानसून में किसी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता वाली जगह पर जाना चाहते हैं तो केरल बेस्ट विकल्प हो सकता है। केरल का मुन्नार एक शानदार हिल स्टेशन है, जहां मानसून के दौरान अधिक संख्या में पर्यटक जाने लगे हैं। यहां आप टूरिस्ट प्लेस को घूमने के साथ ही ट्रैकिंग ट्रेल्स, चाय के बागानों का भी लुत्फ ले सकते हैं। मुन्नार पहुंचने के लिए सबसे पास रेलवे स्टेशन अलुना और एर्नाकुलम है। इसके अलावा कोचीन में एयरपोर्ट भी है जहां से मुन्नार का तीन घंटे का रास्ता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed