Barish Me Ghumne Ki Jagah: गर्मियों की तपती धूप और बढ़ते तापमान के बाद हर किसी को मानसून का बेसब्री से इंतजार रहता है। बारिश की पहली फुहार जहां मौसम को खुशनुमा बना देती है, वहीं प्रकृति भी पूरी तरह हरे रंग की चादर ओढ़ लेती है। यही वजह है कि मानसून को घूमने-फिरने के लिए साल के सबसे खूबसूरत मौसमों में से एक माना जाता है। इस दौरान पहाड़, झरने, घाटियां और जंगल पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक नजर आते हैं।
{"_id":"6a264c44204997725b0fbc4a","slug":"best-places-to-visit-in-monsoon-travel-destinations-barish-me-ghumne-ki-jagah-2026-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Travel: शुरू होने वाला है मानसून, बना लें इन खूबसूरत जगहों पर जाने का प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Monsoon Travel: शुरू होने वाला है मानसून, बना लें इन खूबसूरत जगहों पर जाने का प्लान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:58 AM IST
सार
Places To Visit In Monsoon: मानसून में घूमने के लिए लोनावला, कूर्ग, मेघालय, मुन्नार और वैली ऑफ फ्लावर्स जैसी जगहें बेहतरीन मानी जाती हैं। बारिश के दौरान यहां हरियाली, झरने और प्राकृतिक नजारे अपने चरम पर होते हैं, जिससे यात्रा का अनुभव और भी खास बन जाता है।
विज्ञापन
मानसून में कहां जाएं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून में लोनावला ट्रिप
- फोटो : Adobe
लोनावला
- लोनावला बारिश में बादलों के बीच स्वर्ग जैसा अनुभव दे सकता है।
- महाराष्ट्र का लोनावला मानसून में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है।
- यहां बारिश के दौरान पहाड़ियां हरी-भरी हो जाती हैं।
- कई छोटे-बड़े झरने बहने लगते हैं।
- प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
Trending Videos
कूर्ग
- फोटो : instagram
कूर्ग
- कॉफी बागानों के बीच मानसून का मजा लेने के लिए कूर्ग जाएं।
- कर्नाटक का कूर्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कॉफी एस्टेट्स के लिए प्रसिद्ध है।
- मानसून के दौरान यहां का मौसम बेहद सुहावना हो जाता है।
- धुंध से ढके पहाड़ और हरियाली पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Assam And Meghalaya Tour Package
- फोटो : AdobeStock
मेघालय
- मेघालय बादलों और झरनों की धरती मानी जाती है।
- अगर आप बारिश को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो मेघालय बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
- यहां के झरने, गुफाएं और लिविंग रूट ब्रिज मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देते हैं।
- बारिश के मौसम में यह राज्य किसी प्राकृतिक स्वर्ग जैसा लगता है।
विज्ञापन
मुन्नार
- फोटो : Freepik
मुन्नार
- मुन्नार में चाय के बागानों के बीच सुकून भरी यात्रा की जा सकती है।
- केरल का मुन्नार मानसून में हरे-भरे चाय बागानों और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है।
- यहां बारिश की बूंदों के बीच पहाड़ियों का नजारा बेहद मनमोहक लगता है।
- कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए यह एक शानदार डेस्टिनेशन है।