फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2022: ये हैं श्रीराम के सबसे प्रसिद्ध मंदिर, इस विजयदशमी के मौके पर करें दर्शन

Wed, 05 Oct 2022 10:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 05 Oct 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
Dussehra 2022: Famous Ram Temple in India to Visit Know About Sri Rama Temple Places All Details
दशहरा 2022 - फोटो : istock

Dussehra 2022: भगवान विष्णु ने कई बार अलग-अलग अवतार में धरती पर जन्म लेकर पाप, अधर्म और असत्य को हराया। भगवान विष्णु के सातवें अवतार अयोध्या नरेश श्री राम के रूप में उन्होंने लंका के राजा रावण का वध करके असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। श्री राम का पूरा जीवन ही आदर्श रहा। एक आदर्श बेटा, शिष्य, भाई, पति और राजा के तौर पर श्रीराम को लोग पहचानते हैं। हिंदू धर्म में श्रीराम की खास पूजा होती है। शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को दशहरा का पर्व होता है, जो अयोध्या नरेश प्रभु श्रीराम से जुड़ा पर्व है। इस दिन राम ने रावण का वध किया था। भारत में राजा राम के कई मंदिर हैं, जिनमें उनकी जन्मस्थली अयोध्या का नाम सबसे प्रमुख है। हालांकि अगर आप दशहरा के मौके पर अयोध्या के अलावा भी श्रीराम के किसी मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यहां भारत में स्थित श्रीराम के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानें।

Dussehra 2022: Famous Ram Temple in India to Visit Know About Sri Rama Temple Places All Details
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राम जन्मभूमि, अयोध्या

श्रीराम के सबसे प्रमुख मंदिरों में उनकी जन्मस्थली है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में हुआ था। यहां उनके पिता राजा दशरथ का राज पाट था। राजा राम भी अयोध्या के ही राजा बने थे। सरयू नदी के तट पर बसे इस नगर को रामायण के अनुसार 'मनु' ने बसाया था। मध्यकाल में राम जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर को तोड़कर मुगल बादशाह बाबर ने मस्जिद स्थापित कर दी थी। जिसे लेकर दशको विवाह रहा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की इजाजत दे दी और यहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। दशहरा के मौके पर आप अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसके निकट ही हनुमानगढ़ी मंदिर स्थित है, जहां हनुमान का वास है।

Dussehra 2022: Famous Ram Temple in India to Visit Know About Sri Rama Temple Places All Details
राजा राम मंदिर - फोटो : facebook

राम राजा मंदिर, मध्य प्रदेश

राम एक राजघराने से ताल्लुक रखते थे लेकिन उनके सभी मंदिरों में वह एक भगवान और विष्णु अवतार के तौर पर पूजनीय हैं। हालांकि पूरे भारत में एकमात्र मंदिर है, जहां श्रीराम की पूजा भगवान राम के तौर पर नहीं, बल्कि राजा राम के तौर पर होती है। यह मंदिर मध्य प्रदेश में स्थित है। मध्य प्रदेश के राम राजा मंदिर का निर्माण एक भव्य किले के रूप में कराया गया है, जहां पहरेदारी का कार्य पुलिसकर्मी करते हैं। हर दिन यहां गार्ड ऑफ ऑनर किया जाता है और राजा राम को शस्त्र सलामी दी जाती है। ये श्रीराम के सबसे भव्य मंदिरों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2022: Famous Ram Temple in India to Visit Know About Sri Rama Temple Places All Details
कालाराम मंदिर नासिक - फोटो : facebook

कालाराम मंदिर, नासिक

महाराष्ट्र के नासिक जिले में कलाराम मंदिर है, जो देश के सबसे खूबसूरत राम मंदिरों में से है। नाम से ही स्पष्ट है, इस मंदिर में भगवान राम की काले रंग की मूर्ति स्थापित है। माना जाता है कि 14 वर्ष के वनवास के दौरान जब श्रीराम जंगलों में भटक रहे थे, तो वह यहां आए थे। वनवास के दसवें वर्ष में माता सीता और लक्ष्मण के साथ पंचवटी में गोदावरी नदी के किनारे रहने के लिए आए थे। कहा जाता है कि सरदार रंगारू ओधेकर ने इस मंदिर का निर्माण कराया। उन्हें सपने में राम की एक काली मूर्ति गोदावरी नदी में दिखी थी। अगले दिन नदी से मूर्ति निकाली गई।

विज्ञापन
Dussehra 2022: Famous Ram Temple in India to Visit Know About Sri Rama Temple Places All Details
रघुनाथ मंदिर, जम्मू - फोटो : facebook

रघुनाथ मंदिर, जम्मू

जम्मू को लोग माता वैष्णो देवी के दरबार के तौर पर जानते हैं लेकिन यहां राम जी का मंदिर बना है, जिसका नाम रघुराथ मंदिर है। रघुनाथ मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर के अलावा सात अन्य मंदिर भी हैं, जहां हिंदू धर्म के अनेकों देवताओं की पूजा होती है। इस मंदिर की वास्तुकला बहुत ही सुंदर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed