{"_id":"69bce0e0d8a9e54183036644","slug":"eid-ul-fitr-2026-eid-celebration-across-world-on-20-and-21-march-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid-ul-Fitr 2026: किन देशों में आज मनाई जा रही है ईद? भारत में भी दिखा जश्न","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Eid-ul-Fitr 2026: किन देशों में आज मनाई जा रही है ईद? भारत में भी दिखा जश्न
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:24 AM IST
सार
Eid Celebration Across World: 20 मार्च 2026 को केरल समेत कई देशों में ईद-उल-फितर मनाई गई, जबकि भारत के अन्य हिस्सों में 21 मार्च को चांद दिखने के आधार पर ईद मनाई जाएगी। केरल में मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
1 of 5
ईद कहां मनाई जा रही है?
- फोटो : PTI
Link Copied
Aaj Eid Kahan Manai Ja rahi: रमजान के पवित्र महीने के बाद मनाई जाने वाली ईद-उल-फितर का जश्न दुनिया भर में शुरू हो चुका है। साल 2026 में 20 और 21 मार्च को अलग-अलग देशों में चांद दिखने के आधार पर ईद मनाई जा रही है। 20 मार्च 2026 को भारत के केरल समेत कई देशों में ईद का जश्न देखने को मिला। इसके अलावा मध्य-पूर्व के कुछ देशों जैसे इराक से भी ईद की पूर्व संध्या और जश्न की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। इन जगहों पर चांद पहले नजर आने के कारण 20 मार्च को ही ईद मनाई गई।
20 और 21 मार्च 2026 को दुनिया भर में अलग-अलग दिनों में ईद मनाई जा रही है। केरल में जहां 20 मार्च को जश्न शुरू हो गया, वहीं भारत के अन्य हिस्सों में 21 मार्च को ईद मनाए जाने की संभावना है।
Trending Videos
2 of 5
केरल से ईद की पूर्व संध्या की तस्वीरें आई हैं।
- फोटो : PTI
भारत में कब है ईद?
भारत के अधिकांश हिस्सों में ईद का त्योहार चांद दिखने पर निर्भर करता है। अगर 20 मार्च की शाम चांद नजर आता है, तो 21 मार्च 2026 को ईद मनाई जाएगी। कई शहरों में चांद देखने की तैयारियां और ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।
केरल में ईद का जश्न
कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड और मलप्पुरम समेत पूरे राज्य में ईद बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में लोग सुबह की नमाज में शामिल हुए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ‘ईद मुबारक’ कहा। केरल में इसे स्थानीय रूप से Cheriya Perunnal (चेरिया पेरुन्नाल ) भी कहा जाता है। चेरिया पेरुन्नाल केरल में मुसलमानों द्वारा मनाई जाने वाली ईद-उल-फितर का स्थानीय मलयालम नाम है। ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ईराक में ईद का जश्न
- फोटो : PTI
ईद का महत्व क्या है?
ईद-उल-फितर रमजान के महीने के खत्म होने की खुशी में मनाई जाती है। यह त्यौहार त्याग, प्रेम और कृतज्ञता का प्रतीक है। इस दिन जकात (दान) दी जाती है ताकि कोई भूखा न रहे। यह भाईचारे और समानता का संदेश देता है।
4 of 5
ईद की तैयारियां
- फोटो : PTI
तस्वीरों में ईद का जश्न
केरल और इराक से आई तस्वीरों में मस्जिदों में नमाज, रोशनी और लोगों के बीच खुशी का माहौल साफ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर Eid Mubarak ट्रेंड कर रहा है और लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गुवाहाटी में ईद की तैयारियां
- फोटो : PTI
भारत में ईद की तैयारियां
देशभर में बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सेवइयां, मिठाइयों और कपड़ों की खरीदारी हो रही है। मस्जिदों की सजावट की जा चुकी है। घरों में खास पकवानों की तैयारी शुरू हो गई है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।