फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोलो ट्रेवलिंग पर जाने से पहले ये 5 टिप्स जरूर जान लें,सुकून भरी होगी यात्रा

Thu, 11 Apr 2019 09:35 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 11 Apr 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Essential Tips For Solo Travelers

'मी टाइम' यानी अपने आप के साथ बिताए पल, आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ सुकून के पल अपने साथ बहुत सारे लोगों को बिताना पसंद होता है। ज्यादातर लोग जब कहीं घूमने जाते हैं तो वो एक समूह के साथ जाते हैं, लेकिन ऐसे लोग भी कम नहीं जिन्हें अकेले घूमना पसंद हो।पिछले काफी समय से लोगों में सोलो ट्रैवलिंग का क्रेज बढ़ रहा है, लेकिन अगर आप भी अकेले ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी बातें जान लें। कहीं भी सफर पर जाने से पहले तैयारी जरूरी है? वर्ना आपका यह सफर सिर दर्द भी बन सकता है।नए स्थानों को देखना, नई जगहों की खोज करना और एक अलग संस्कृति में खो जाना। यह सब न केवल आपको एक अलग अहसास कराता है, बल्कि एक ऐसा अनुभव देता है, जिसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता। लेकिन यात्रा के दौरान पैसा बहुत जरूरी होता है। एक अनजान जगह पर आपको बस या ट्रेन न मिले या होटल में कमरा नहीं मिल पाया, तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि यात्रा से पहले उसका बजट बनाया जाए और होटल एवं वाहनों की बुकिंग पहले कर लें। इससे आपकी यात्रा भी अच्छी होगी और आप हर उस चीज का आनंद उठा पाएंगी, जिसकी आपने पहले से योजना बनाई थी।

Essential Tips For Solo Travelers

बजट की योजना

यदि आप अगली यात्रा की योजना बना रही हों, तो आपको सबसे पहले अपना बजट बनाना चाहिए। इससे यात्रा के दौरान कोई चिंता नहीं रहती। अपने घूमने जाने की जगह, ठहरने के स्थान और अवधि के आधार पर आप खर्च की पहले से ही योजना बनाएं। इससे यात्रा के दौरान आपको पैसों से संबंधी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Essential Tips For Solo Travelers

होटल की बुकिंग

सस्ते होटल का मतलब खराब होटल नहीं है। अगर आप काम के सिलसिले में गई हैं, तो कोई भी साधारण लेकिन साफ और सुरक्षित कमरा ले सकती हैं, क्योंकि आपको बहुत ज्यादा समय वहां नहीं बिताना होता। वहीं छुट्टियों के लिए होटल पर बड़ी रकम खर्च करना भी बेहतर निर्णय नहीं होता। घूमने के लिए हजार से दो हजार रुपये तक का बुनियादी सुविधाओं वाला कमरा आपके परिवार के लिए पर्याप्त है। बेहतर सुविधा के लिए आप होटल की बुकिंग ऑनलाइन भी करा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Essential Tips For Solo Travelers

ट्रेन यात्रा

भारत में अधिकतर लोग ट्रेन से ही सफर करते हैं। अगर आप पैसा बचाना चाहती हैं, तो ट्रेन का इस्तेमाल कर सकती हैं। छोटे सफर के लिए ट्रेन सबसे बेहतर विकल्प होता है। याद रहे कि जब भी कहीं जाना हो, तो ट्रेन की बुकिंग रात की कराएं। इससे आपका दिन का समय बचेगा और आप रात की नींद का आनंद भी ले सकेंगी। यात्रा से पहले की ट्रेन की टिकट ऑफलाइन या ऑनलाइन बुक करवा लें, इससे आपको सुविधा रहेगी।

विज्ञापन
Essential Tips For Solo Travelers

सार्वजनिक परिवहन

जब भी आप एक नए शहर में हों, स्थानीय टैक्सियों के इस्तेमाल से बचें। जानकारी जुटाएं और उपलब्ध सार्वजनिक परिवहन का पता लगाएं और उनका ही उपयोग करने की कोशिश करें। मेट्रो और सब-वे किसी भी बड़े शहर में मौजूद हैं, जो आपको शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में बहुत ही कम लागत और कम समय में पहुंचा सकते हैं। यदि कोई मेट्रो नहीं है, तो वहां जाने के लिए आप बस या कोई और सार्वजनिक माध्यम चुन सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed