फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार हवाई यात्रा करने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें

Wed, 30 Oct 2019 10:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 30 Oct 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
first time flying always remember these things
- फोटो : pixa

पहले की तुलना में आजकल हवाई यात्रा थोड़ी सस्ती हो गई है। जिसके कारण अब फ्लाइट में  सफर करना आम आदमी की पहुंच में भी हो गया है। यहीं कारण है कि हर आदमी अब लंबी दूरी के लिए ट्रेन के घंटों के सफर के बजाय हवाई जहाज से सफर करना चाहता है। लेकिन रेल की तरह हवाई जहाज का सफर करना उतना भी आसान नहीं है। यहां पर आपको बहुत से नियम का सख्ती से पालन करना पड़ता है। नहीं तो आपका सफर दुश्वारियों का सफर बन सकता है। तो चलिए जानें की अगर आप पहली बार हवाई यात्रा करने जा रहें है तो किन बातों का ध्यान जरूर रखें।


 
first time flying always remember these things
- फोटो : pixa

आज हम आपको उन साधारण से नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आमतौर पर कोई नहीं बताता लेकिन पहली बार एयरपोर्ट जाने वाले यात्री इन बातों से अंजान होते हैं। और जब वो एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं तो उन्हें इन नियमों की जानकारी होती है। जिसकी वजह से कई बार इनका सफर भी पूरा नहीं हो पाता है।


 
first time flying always remember these things
- फोटो : pixa
दो घंटे पहले पहुंचे एयरपोर्ट

सबसे महत्वपूर्ण बात कि जब आप हवाई यात्रा के लिए जा रहें हो तो एयरपोर्ट करीब दो घंटे पहले ही पहुंच जाएं। क्योंकि यहां पर पूरी होने वाली औपचारिकताओं में समय लगता है और अगर आप देर से पहुंचेंगे तो हो सकता है कि आपकी फ्लाइट छूट जाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
first time flying always remember these things
- फोटो : pixa
सिक्युरिटी गार्ड

एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए ही सबसे पहले आपको अपना पहचान पत्र और टिकट दिखाना पड़ता है। इसलिए अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र भी साथ रखना जरूरी है।


 
विज्ञापन
first time flying always remember these things
- फोटो : pixa
नुकीली चीज या धारदार चीज भूल कर भी न रखें

फ्लाइट से यात्रा के दौरान भूलकर भी नुकीली चीज या धारदार चीज न रखें। क्योंकि ये सारी चीजें फ्लाइट में मना है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed