फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार कर रहे हैं हवाई यात्रा तो जरूर जानें ये नियम, वरना उठानी पड़ेगी परेशानी

Wed, 12 Feb 2020 05:31 PM IST
Rama Solanki रमा सोलंकी
Updated Wed, 12 Feb 2020 05:31 PM IST
सार

यात्रा मंगलमय हो इसके लिए कर ले कुछ तैयारियां
जानिए पहली बार हवाई यात्रा के टिप्स
फ्लाइट में रखें इन बातों का ख्याल
हवाई यात्रा के दौरान इन चीजों पर है रोक

विज्ञापन
 first time flying tips know how to travel in domestic flight in india.
जानिए पहली बार हवाई यात्रा के टिप्स - फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain

हवाई जहाज की पहली यात्रा यादगार भी होती है और ट्रेवल लॉग का खास हिस्सा भी बन जाती है। मगर कई बार कुछ बातें सोच कर परेशानी भी महसूस होने लगती है, इसका एक प्रमुख कारण है एयरपोर्ट पर होने वाली चेकिंग और अन्य प्रक्रियाएं। एयरपोर्ट पर अक्सर यात्री इतनी चेकिंग और दिशा-निर्देशों के चलते भ्रमित भी हो जाते हैं। लेकिन अगर यात्रा के दौरान कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो आप इस समस्या से बच भी सकते हैं और अपनी यात्रा आरामदायक भी बना सकते हैं।



अगर आप एयर टिकट बुक कर रहे हैं तो इन बातों पर ध्यान दें-

  • किसी भी ऑनलाइन पोर्टल से आप टिकट बुक करा सकते हैं।  
  • जब आप बुकिंग करा रहे हों तो अपनी सभी जानकारी पूरी और सही दें।
  • टिकट बुकिंग करते हुए कोई भी गलत जानकारी आपकी यात्रा में मुश्किलें पैदा कर सकती है।
  • अपने दस्तावेजों को फोन और मेल पर रखें।  
  • हार्ड कॉपी के साथ एक सॉफ्ट कॉपी यानि ई-टिकट जरूर रखें।
  • अपनी पहचान साबित करने के लिए पहचान पत्र रखें जैसे आधार, पैन या पासपोर्ट आदि।
  • अपना मोबाइल नंबर एयरलाइन कंपनी को जरूर देना चाहिए ताकि फ्लाइट से संबंधित सभी अपडेट और बदलाव आपको मिल सकें, खासकर फ्लाइट के शेड्यूल को लेकर।

हवाई यात्रा 1: अपना फ्लाइट शेड्यूल चेक कर लें

 first time flying tips know how to travel in domestic flight in india.
हवाई यात्रा 2 : ई-टिकट की कॉपी और पहचान पत्र अपने साथ रखें - फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain

पहली बार हवाई यात्रा से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां, जो आएंगी आपके काम,

  • सबसे पहले अपने टिकट को अपने फोन में रखें, अपनी सहूलियत के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
  • इंटरनेट पर अपनी फ्लाइट का शेड्यूल चेक कर लें, उसमें यह जरूर देख लें कि फ्लाइट के डिपार्चर के समय में कोई बदलाव हुआ है या नहीं।

हवाई यात्रा 2 : ई-टिकट की कॉपी और पहचान पत्र अपने साथ रखें

 first time flying tips know how to travel in domestic flight in india.
हवाई यात्रा 2 : ई-टिकट की कॉपी और पहचान पत्र अपने साथ रखें - फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
  • टिकट के साथ पहचान पत्र भी साथ लेकर चलें, ऑरिजिनल आई डी जैसे कि पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि।
  • अगर आपके साथ कोई छोटा बच्चा भी यात्रा कर रहा है तो उसकी उम्र को प्रमाणित करने वाला कोई जन्म प्रमाण पत्र भी साथ लेकर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई यात्रा 3 : समय से एयरपोर्ट पहुंचे

 first time flying tips know how to travel in domestic flight in india.
हवाई यात्रा 3 : समय से एयरपोर्ट पहुंचें - फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain

समय से एयरपोर्ट पहुंचे-

  • एयरपोर्ट पर पहुंच कर सबसे पहले प्रमाण पत्र के साथ चेक इन करके, उस फ्लाइट के काउंटर पर जाकर बोर्डिंग पास लेना होता है। इसके बाद सुरक्षात्मक जांच के बाद आप फ्लाइट पर सफर करने के लिए तैयार हैं।
  • जैसे ही आपको बोर्डिंग पास मिलता है उसके सिक्योरिटी स्टाफ आपकी और आपके सामान की सिक्योरिटी चेक करेगी। आपके बोर्डिंग पास पर स्टाम्प लगा दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद आप टर्मिनल की तरफ प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

हवाई यात्रा 4 :बोर्डिंग पास में देख लें सब जानकारी

 first time flying tips know how to travel in domestic flight in india.
हवाई यात्रा 4 :बोर्डिंग पास में देख लें सब जानकारी - फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
  • फ्लाइट के समय का बहुत ख्याल रखें।
  • अंतरराष्ट्रीय और डोमेस्टिक फ्लाइट का समय जरूर देख लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed