अभी तक आपने सुना होगा कि भारत से बाहर किसी देश में जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। बल्कि अब तो बहुत से देश ऐसे भी हैं जो भारत के लोगों को वीजा के बिना एंट्री दे रहें हैं। लेकिन भारत ही में ही कुछ ऐसे शहर है जहां पर जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। तो चलिए जानें वो कौन सी जगह हैं।
केवल विदेश ही नहीं भारत के इन शहरों में भी घूमने के लिए लेना पड़ता है वीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे देश से लगी सीमाओं के चलते लेह लद्दाख जाने के लिए तो परमिट की जरूरत पड़ती है। लेकिन इस शहर के अलावा मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के अंदर जाने के लिए भी वीजा, जिसे परमिट कहते हैं, उसकी जरूरत पड़ती है।
लद्दाख, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, लक्ष्यद्वीप जैसी जगहों पर जाने के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत पड़ती है। ये परमिट एक आधिकारिक दस्तावेज है जो किसी भी भारतीय नागरिक को एक निश्चित अवधि के लिए इन खास जगहों पर घूमने की अनुमति देता है।
इस नियम की शुरूआत अंग्रेजों के समय में की गई थी। लेकिन स्वतंत्रता के बाद भी आज भी ये नियम इन राज्यों में लागू है। तो अगर आप मणिपुर, नागालैंड या अरूणाचल प्रदेश की सैर के बारे में सोच रहें है तो इस परमिट को लेना न भूलें।
हांलाकि इस परमिट को लेना बहुत कठिन नहीं है। बस पहचान पत्र के साथ हर राज्य का अपना शुल्क है जिसे देना पड़ता है। वैसे लक्ष्यद्वीप में जाने के लिए परमिट तो लेना पड़ता है लेकिन इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता। वहीं अगर आप लद्दाख में जाते हैं तो 30 रूपये हर व्यक्ति के लिए देने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप मणिपुर, नागालैंड या अरूणाचल प्रदेश में जाने के लिए कम से कम 100 रूपये का शुल्क देना पड़ता है।