अगर आप भारत के असली जायके का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको यहां के विभिन्न राज्यों की थाली का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए। इसके लिए आपको उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत की यात्रा करनी होगी। दरअसल, यह सिर्फ कहावत ही नहीं बल्कि हकीकत है कि भारत में हर 50 किलोमीटर के बाद खाने का स्वाद बदल जाता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक आपको अलग-अलग जायका मिलेगा। आइए जानते हैं कि भारत की पांच सबसे बेहतरीन थाली के लिए आपको कहां घूमना चाहिए...
{"_id":"5dba93c08ebc3e016d63317e","slug":"indian-thali-recipes-punjab-to-rajasthan-best-places-to-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत की पांच सबसे स्वादिष्ट थालियों के जायके का लुत्फ उठाना है तो इन जगहों की जरूर करें सैर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
भारत की पांच सबसे स्वादिष्ट थालियों के जायके का लुत्फ उठाना है तो इन जगहों की जरूर करें सैर
Thu, 31 Oct 2019 03:34 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 31 Oct 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
थाली में रखा भोजन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजन
- फोटो : pixbay
अगर आप पंजाबी थाली का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आपको पंजाब की सैर जरूर करनी चाहिए। आपको असली पंजाबी थाली में राजमा, छोले, चावल, पनीर और नान जरूर मिलेगा। स्थानीय मसालों से बने हुए इस खाने का स्वाद आपका दिल जीत लेगा। आपको बस इसके लिए पंजाब की सैर करनी होगी। आपको पंजाबी थाली में दाल मखनी और चपाती भी मिलेगी। साथ ही सरसों का साग और मक्के की रोटी का जायका भी जरूर मिलेगा। बिना लस्सी के पंजाबी थाली पूरी ही नहीं होती है। पंजाब काफी विविधताओं से भरा हुआ राज्य है यहां आपको घूमने के लिए एक से बेहतरीन एक टूरिस्ट प्लेस मिलेंगे। आप अमृतसर का स्वर्ण मंदिर घूम सकते हैं।
The Walled City of Jaipur
- फोटो : पेक्सेल्स
अगर आपको राजस्थानी जायके का स्वाद लेना है तो जयपुर, जोधपुर और राजस्थान के दूसरे शहरों की सैर पर जरूर जाएं। राजस्थान राजा-रजवाड़ों का शहर है। यहां की भव्यता आपका दिल जीत लेगी। आपका राजस्थानी थाली में गट्टे की सब्ज़ी, केर संगरी, कचौरी, दाल बाटी चूरमा और घेवर जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
gujarat bhawan
- फोटो : Facebook
गुजराती थाली में आपको शाकाहारी खाना मिलेगा। गुजराती खाने में आपको मीठे की अधिकता मिलेगी। अगर आपको गुजराती थाली के स्वाद का लुत्फ उठाना है तो इस खूबसूरत प्रदेश की सैर पर जरूर जाएं। गुजराती थाली में आपको थेपला, खांडवी, ढोकला, पुरन पोली, दाल-ढोकली और चवदोह का स्वाद मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
गुजरात की ही तरह महाराष्ट्र की थाली का लुत्फ उठाने के लिए आपको मुंबई की सैर करनी होगी। यहां आपको सबसे अच्छा पाव भाजी मिलेगा। भाजी आमतौर पर मछली और चिकन के साथ ही सब्जियों के इस्तेमाल से बनती है। मराठी थाली में आपको कई तरह के अचार मिलेंगे।