दुनिया घूमने के शौकीनों की ट्रैवल डायरी में यूरोप के कई देश शामिल होते हैं। वर्ल्ड टूर की चाहत रखने वाले लोग जिंदगी में कम से कम एक बार तो जरूर यूरोपियन देशों की सैर करना चाहते हैं। स्विट्जरलैंड, इटली, फ्रांस... ऐसे कई देश हैं, जहां जाने को दिल करता है, लेकिन बजट आड़े आ जाती है। अगर आप भी ऐसी चाहत रखते हैं तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) एक सस्ता और शानदार पैकेज लेकर आया है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
IRCTC Tour Package: स्विट्जरलैंड, इटली और फ्रांस समेत यूरोप के 10 देशों की सैर महज इतने रुपये में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस टूर पैकेज में आपको जर्मनी, इटली, फ्रांस और स्विट्जरलैंड सहित यूरोप के 10 देशों की सैर करने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज का नाम है— ग्रैंड टूर ऑफ यूरोप एक्स दिल्ली(Grand Tour of Europe Ex Delhi) है। यह टूर पैकेज 16 दिन और 15 रातों का है।
15 रात और 16 दिन के इस टूर की शुरुआत 10 जून और 30 जून को होगी। दिल्ली से फ्लाइट रवाना होगी और यात्रियों को इकोनॉमी क्लास में यात्रा कराई जाएगी। इस टूर पर यात्रियों को ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम, हॉलैंड, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, लिकटेंस्टीन, इटली और वेटिकन सिटी की सैर करवाई जाएगी।
यात्रियों को इस दौरान डीलक्स होटलों में ठहरने के साथ ब्रेकफास्ट-लंच-डिनर और एसी वाहनों में घूमने की सुविधा मिलेगी। इस टूर पैकेज में ठहरने और भोजन के अलावा साइट इंट्री फी, वीजा चार्ज और इंश्योरेंस भी शामिल है।
इन शानदार जगहों की कर सकेंगे सैर
- एफिल टावर, पेरिस, फ्रांस
- ब्रुसेल्स, एम्सटर्डम विजिट
- पीसा की झुकी हुई मीनार
- वेटिकन सिटी की सैर
- राइन फॉल और ब्लैक फॉरेस्ट, जर्मनी
- हेडेलबर्ग कैसल, डिज्नीलैंड और भी बहुत कुछ