IRCTC Sri Lanka Tour Package: भारत धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा देश है, जहां भगवान श्रीराम की गाथा सुनाई देती है। अयोध्या के राजकुमार ने कैसे जंगलों में भटकते भटकते पूरे भारत का भ्रमण कर लिया और पत्नी सीता की खोज में लंका तक पहुंच गए। लंका के राजा का वध कर वापस अपने नगर लौटे। आज वहीं लंका भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका के नाम से मशहूर है। भारत और श्रीलंका का धार्मिक आधार पर गहरा नाता है। ऐसे में अगर आप श्रीराम के जीवन से जुड़े इस खूबसूरत देश की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए बेहतर ऑफर लेकर आया है। रेलवे भारत भ्रमण समेत देश से बाहर भी कई विदेशी यात्रा पर ले जाने के लिए कई टूर पैकेज समय समय पर लाता रहता है। इस बार आईआरसीटीसी तीर्थयात्रियों को श्रीलंका की श्रीरामायण यात्रा करा रहा है। अगर आप बजट में भारत से श्रीलंका के सफर के लिए जाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए आईआरसीटीसी के श्रीलंका टूर पैकेज की डिटेल दी जा रही है।
Sri Lanka Tour Packages: आईआरसीटीसी करा रहा विदेश यात्रा, श्रीलंका के लिए लाया इतना शानदार टूर पैकेज
श्रीलंका टूर पैकेज का नाम
आईआरसीटीसी भारत से श्रीलंका की यात्रा के लिए दो टूर पैकेज लाया है। एक का सफर दिल्ली से शुरू होगा तो वहीं दूसरे टूर पैकेज के लिए पर्यटन कोलकाता से उड़ान भरेंगे। दोनों ही टूर पैकेज में सफर भारत से श्रीलंका के लिए आपको फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। दिल्ली से श्रीलंका टूर पैकेज का नाम 'श्री रामायण यात्रा श्रीलंका' है। वहीं कोलकाता से श्रीलंका के टूर पैकेज का नाम 'श्रीलंका' है।
आईआरसीटीसी श्रीलंका टूर पैकेज कितने दिन का?
जो तीर्थ यात्रा दिल्ली से श्रीलंका के लिए उड़ान भरेंगे, उनका सफर 6 रात और 7 दिन का है। वहीं कोलकाता से श्रीलंका जाने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी 5 रातों और 6 दिन का टूर पैकेज दे रहा है। दोनों ही टूर पैकेज में तीर्थयात्रियों को श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा। इस दौरान अशोक वाटिका, प्राचीन मंदिर मुंडेश्वरी, मुन्नावरम, हनुमान टेंपल, कोणेश्वरम मंदिर, दुनिया के बेस्ट चाय के बागान देखने को मिलेगा।
श्रीलंका के पर्यटन स्थल
श्रीलंका टूर पैकेज में आपको कोलंबो में महेश्वरम मंदिर, मनावरी राम मंदिर, पिन्नवाला शो, पंचभुज अंजनेय हनुमान मंदिर, केलनियां विभीषण मंदिर घुमाया जाएगा। दम्बुल्ला, सिगिरिया, त्रिंकोमाली,कैंडी में स्पाइस गार्डन, रम्बोडा वाटर फाल, टी गार्डन के दर्शन कराए जाएंगे। उसके बाद न्यू आरा एलिया में गायत्री पदम, सीता अम्मा मंदिर, अशोक वाटिका, ग्रेगरी लेक, दिवूरमपोला मंदिर का भ्रमण कर पाएंगे।
आईआरसीटीसी श्रीलंका टूर पैकेज का किराया
श्रीलंका टूर पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 68,670 का खर्च आएगा। अगर यात्रा में आपके साथ दो से चार साल की बच्चा है, तो बिना बेड पर उसका किराया 43,895 रुपये होगा। वहीं पांच से 11 साल के बच्चे के लिए बेड सहित श्रीलंका टूर पैकेज का किराया 46,870 रुपये देना होगा।