सब्सक्राइब करें

IRCTC Thailand Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ करिए थाईलैंड की सैर, सिर्फ 47,775 रुपये है किराया

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
Irctc Thailand Tour Package Know Booking Process and Price All Details News in Hindi
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Thiland Tour Package: अगर आप इस गर्मी विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां आपका ज्यादा खर्चा भी न आए और आप सूंदर स्थानों पर घूम सकें। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। दुनिया भर से साउथ एशिया के इस खूबसूरत देश में हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। ऐसे में अगर आप भी थाईलैंड घूमने की चाह रखते हैं, तो आपको बिना देर किए इस टूर पैकेज की बुकिंग करानी चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको अगस्त के महीने में बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। ये आईआरसीटीसी का एक स्पेशल टूर पैकेज है। देश भर में कई लोग इस टूर पैकेज के तहत थाईलैंड घूमने की बुकिंग करा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Trending Videos
Irctc Thailand Tour Package Know Booking Process and Price All Details News in Hindi
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में थाईलैंड के इस टूर पैकेज की जानकारी दी है। ट्वीट में उसने कहा कि थाईलैंड के खूबसूरत बीच, थाई मसाज और भी कई खूबसूरत जगहों का लुत्फ लेने का मौका आपको थाईलैंड के इस स्पेशल टूर पैकेज में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irctc Thailand Tour Package Know Booking Process and Price All Details News in Hindi
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Delights Thilands Ex Imphal है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको 5 रात और 6 दिन तक सफर करने का मौका मिलेगा। इसमें ट्रेवल मोड फ्लाइट है। वहीं डेस्टिनेशन इंफाल-कोलकत्ता-बैंकॉक-पटाया-बैंकॉक-कोलकत्ता है।

Irctc Thailand Tour Package Know Booking Process and Price All Details News in Hindi
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपके रहने और खाने पीने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। वहीं आपको थाईलैंड में घूमने के लिए लोकल गाइड, कैब और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।

विज्ञापन
Irctc Thailand Tour Package Know Booking Process and Price All Details News in Hindi
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

वहीं बात अगर किराए की करें, तो अगर आप इस ट्रिप पर अकेले घूमने जा रहे हैं, तो इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 53,781 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 47,775 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 47,775 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं बच्चों के लिए शुल्क अलग से देना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed