बारिश का मौसम कई लोगों को पसंद नहीं होता है, लेकिन ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा यही मौसम पसंद आता है और वो पूरे साल इस मौसम के आने का इंतजार करते हैं। असल में यह एक खुशनुमा मौसम होता है, जिसमें हर तरफ वातावरण हरा-भरा हो जाता है। हालांकि इस समय भारत में कई जगहों पर भारी बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है, लेकिन कई जगहें ऐसी भी हैं, जहां प्रकृति की खूबसूरती को देखने का यह सबसे अच्छा समय होता है। अगर आप भी प्रकृति से प्रेम करते हैं और इस मौसम में प्रकृति के अद्भुत नजारों का देखने को लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आप भारत की कुछ जगहों की सैर कर सकते हैं। इसमें दार्जिलिंग भी शामिल है। यह भारत के सबसे सुंदर और प्रकृतिक पर्यटन स्थलों में से एक है, जो चाय के बागानों और हरे भरे पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। वैसे बारिश के मौसम में यहां ज्यादा पर्यटक नहीं आते हैं, लेकिन इस मौसम में यहां की हरियाली देखने लायक होती है। आइए जानते हैं कुछ और जगहों के बारे में, जहां आप इस खुशनुमा मौसम में घूमने जा सकते हैं।
{"_id":"611603c78ebc3efcd5540636","slug":"monsoon-tourist-places-to-visit-in-india-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश में इन जगहों का मौसम हो जाता है खुशनुमा, घूमने जाने का बना सकते हैं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
बारिश में इन जगहों का मौसम हो जाता है खुशनुमा, घूमने जाने का बना सकते हैं प्लान
Fri, 13 Aug 2021 11:19 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
दार्जिलिंग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की खूबसूरती
- फोटो : iStock
कर्नाटक
- अगर आप बारिश के मौसम में घूमने-फिरने का मजा लेना चाहते हैं तो कर्नाटक आपके लिए एक अच्छी जगह साबित हो सकती है। यहां के पहाड़, घाटियां और झड़ने देखने लायक हैं। इसके अलावा यहां एक सनसेट प्वाइंट भी है, जहां से अरब सागर का दृश्य एकदम साफ और खूबसूरत नजर आता है।
कौसानी
- फोटो : iStock
कौसानी
- उत्तराखंड का एक छोटा सा गांव है कौसानी, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। बारिश के मौसम में घूमने की ये एक अच्छी जगह है। यहां मध्यम मात्रा में बारिश होती है, जो इस जगह को हरे-भरे स्वर्ग में बदल देती है। यहां आप बादलों को एकदम नजदीक से देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरो वैली का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
जीरो वैली
- प्रकृति प्रेमियों के लिए अरूणाचल प्रदेश की जीरो वैली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की खूबसूरती देखने के बाद आप यहां की यात्रा के पल यकीनन जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। जीरो वैली देश के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है।