फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन खूबसूरत और खतरनाक जगहों पर भी रहते हैं लोग, देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

Thu, 02 Sep 2021 10:21 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 02 Sep 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
most beautiful and dangerous places in the world
'सिटी ऑफ ब्रिज' कॉन्सटेंटाइन - फोटो : iStock

दुनिया में कई खूबसूरत जगहें हैं, जो घूमने लायक हैं। इन जगहों पर अगर पर्यटक जाते हैं तो वो बस वहां का नजारा देखकर ही मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और कुछ लोग तो ऐसा भी सोचते हैं कि काश इन जगहों पर हम रह रहे होते। इसके अलावा कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जो चट्टानों, पर्वतों और ऊंचाइयों पर बसी हुई हैं, जो देखने में बेहद ही खतरनाक लगती हैं। इन्हीं खतरनाक जगहों में से एक है कॉन्सटेंटाइन, जो अल्जीरिया का एक बेहद ही खूबसूरत शहर है और एक खतरनाक पहाड़ी पर बसा हुआ है। इस शहर के चारों ओर कई संग्रहालय और एतिहासिक स्थल स्थित हैं। विभिन्न पहाड़ियों और घाटियों को जोड़ने वाले कई सुरम्य पुलों के कारण कॉन्सटेंटाइन को अक्सर 'सिटी ऑफ ब्रिज' यानी 'पुलों का शहर' भी कहा जाता है। घूमने के लिहाज से यह शहर दुनिया की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। आइए जानते हैं कुछ अन्य खूबसूरत और खतरनाक जगहों के बारे में, जो घूमने लायक हैं। 

most beautiful and dangerous places in the world
फिरा, सैंटोरिनी - फोटो : iStock

फिरा, सैंटोरिनी (ग्रीस) 

  • समुद्र के किनारे पहाड़ी पर बसी ये जगह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। सफेद घरों से सराबोर इस छोटे से शहर को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह स्वर्ग की कोई नगरी हो। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए यह जगह दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां अक्सर लोग घूमने के लिए आते रहते हैं। 
most beautiful and dangerous places in the world
जेजिन का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

जेजिन 

  • दक्षिण लेबनान में स्थित यह एक बेहद ही खूबसूरत शहर है, जो अपने लुभावने पहाड़ी दृश्यों, देवदार के जंगलों और खूबसूरत झरनों के कारण पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इस शहर को 'सिटी ऑफ फॉल्स' भी कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
most beautiful and dangerous places in the world
क्यूएंका के 'हैंगिंग हाउस' - फोटो : iStock

क्यूएंका 

  • क्यूएंका, स्पेन के सबसे यादगार शहरों में से एक है और एक विश्व विरासत स्थल है। यह शहर अपने 'हैंगिंग हाउस' के लिए दुनियाभर में मशहूर है। चट्टानों पर बड़े अजीब ढंग से टिके हुए यहां के घरों को देखने के लिए दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed