सब्सक्राइब करें

कश्मीर में सबसे अलग हैं ये जगहें, घूमने जाएं तो जरूर देखें इन्हें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 08 Feb 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
offbeat destination to visit kashmir and shrinagar
kashmir

कश्मीर की तुलना विश्व भर में जन्नत से की जाती है और हो भी क्यों न हसीन वादियां, शांत झील और बर्फ के चादर। इतना कुछ तो है कश्मीर में। कश्मीर के उत्तर में हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियां और दक्षिण में पीर पंजाल है। इसके अलावा श्रीनगर में पानी के झरने वाले कई बगीचे हैं जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। कश्मीर के ऑफबीट जगहों के बारे में आइए जानते हैं। 

Trending Videos
offbeat destination to visit kashmir and shrinagar
zero bridge

जीरो ब्रिज
कश्मीर में मौजूद जीरो ब्रिज को जोर ब्रिज भी कहा जाता है। कश्मीर में जोर का मतलब होता है बहरा और इस ब्रिज को एक बहरे कॉन्ट्रैक्टर ने ही बनाया था। ये कश्मीर के सबसे पुराने और शानदार ब्रिज में से एक है। जीरो ब्रिज झेलम नदी पर बना है। इस पुल पर व आसपास कई रेस्टोरेंट भी हैं जोकि पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। यहां के फूड कोर्ट में डाइनिंगटेबल, किचन, वॉशरुम और लॉन्ज जैसी सुविधा मिलेगी। अपनी सुविधा के अनुसार आप अपने लिए जगह चुन सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
offbeat destination to visit kashmir and shrinagar
sarika devi mandir

शरीका देवी मंदिर
इस मंदिर को देवी जगदम्बाशरीका भगवती के लिए बनवाया गया था। मां जगदम्बा को देवी दुर्गा के रूप में माना जाता है। मंदिर में स्थापित देवी मां की मूर्ति की 18 भुजाएं हैं। कश्मीरी पंडित इस मंदिर को बहुत पवित्र मानते हैं और यहां आने वाले श्रद्धालुओं का हर नवम कह कर स्वागत करते हैं। देवी मां के जन्मदिन पर चावलों को उबालकर उसमें हल्दी, नमक और तेल जालकर प्रसाद बनाया जाता है। इस व्यंजन को तहर छरावन कहते हैं। कश्मीर आने पर किसी और जगह को देखने से पहले मां भगवती के दर्शन करने चाहिए। 

offbeat destination to visit kashmir and shrinagar
chashme shahi spring

चश्में शाही या शाही स्प्रिंग
श्रीनगर में मुगल बगीचों की संख्या तीन है। इनमें से सबसे छोटा बगीचा चश्में शाही या शाही स्प्रिंग है जिसकी लंबाई 108 मीटर और चौड़ाई 38 मीटर है। इस जगह को 1632 इस्वी में मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था। इस झरने का नाम कश्मीर के महान संत रूपा भगवान ने दिया था। उन्हें साहिबी के नाम से बुलाया जाता है और इसी के तर्ज पर इस जगह को चश्मेंसाहिबी नाम मिला। ये बगीचा अपने ठंड व शुद्ध पानी के लिए मशहूर है। 

विज्ञापन
offbeat destination to visit kashmir and shrinagar
rojabal

रोजाबल
सूफी स्थल पीर दस्तगिर साहिब के निकट त्रिकोण आकार की घार पर स्थित है रोजबाल मंदिर। विदेशी पर्यटक इस मंदिर के बारे में जानने के लिए ज्यादा उत्सुक रहते हैं और अब तो पर्यटकों को इस मंदिर के बारे में भी व्याख्यान दिया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed