Dussehra Travel Tips: इस साल 4 अक्टूबर 2022 को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। दशहरा के दिन अयोध्या के राजा श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था और माता सीता को आजाद कराया था। रावण बहुत शक्तिशाली राजा, महाविद्वान और भगवान शिव का परम भक्त था। रावण को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। कहते हैं कि वह परम ज्ञानी थे। उन्हें ज्ञान था कि अयोध्या के राजकुमार श्री राम भगवान विष्णु के अवतार हैं। ऐसे में अपने और अपने पूरे कुल को मोक्ष प्राप्ति के लिए ही उन्होंने माता सीता का हरण किया और श्रीराम से युद्ध किया। यही वजह है कि कई जगहों पर रावण की भी पूजा होती है। लंका जो कि अब भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका है, वहां रावण से जुड़ी कई ऐसी ऐतिहासिक और प्राचीन जगहें हैं, जो आप रामायण काल में ले जाएंगी। अगर इस दशहरा के मौके पर आप किसी ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो श्रीलंका की सैर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि श्रीलंका में कौन सी जगह घूमने लायक है और उसके लिए कितना खर्च आ सकता है।
Dussehra Travel Tips: इस बार श्रीलंका में मनाएं दशहरा, जानें कितना आएगा खर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी का श्रीलंका टूर पैकेज
दशहरा के मौके पर रामायण यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीलंका में रामायण काल से जुड़े प्रमुख स्थलों पर घूमने का मौका मिल रहा है। अगर आप भी भगवान राम और रावण से जुड़े श्रीलंका में इन प्रमुख स्थलों पर बजट में घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक करे लें। टूर पैकेज का नाम श्री रामायण श्रीलंका है।
दिल्ली में श्रीलंका की फ्लाइट सेवा
श्री रामायण श्रीलंका टूर पैकेज में फ्लाइट सेवा है। फ्लाइट के जरिए यात्रियों को दिल्ली से श्रीलंका तक ले जाया जाएगा। जहां उन्हें कोलंबो, डंबुला, कोनेश्वरम, कैंडी आदि जगहों पर घुमाया जाएगा।
श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
श्री अंजनेया मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति देखने को मिलेगी। सीता अम्मन मंदिर देख सकते हैं। मान्यता है कि यहां सीता माता को बंदी बनाकर रखा गया था। कतारागामा मंदिर में भगवान कार्तिकेय सुब्रमण्यम की पूजा होती है। कहा जाता है कि यह देव इंद्र के कहने पर भगवान राम की मदद के लिए युद्ध में शामिल हुए थे। इसके अलावा दिवूरमपोला मंदिर वह जहां है, जहां माता सीता की अग्निपरीक्षा हुई थी।
7 दिन का श्रीलंका टूर पैकेज
यह टूर पैकेज कुल 6 रात और 7 दिनों का है। खाने-ठहरने और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था की जाएगी। हालांकि आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के खर्च की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। लेकिन पूरी जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां दिए गए संपर्क नंबर या मेल आईडी के जरिए भी आपको टूर पैकेज की जानकारी मिल जाएगी।