प्यार करने वाले युवाओं को फरवरी महीने का बेसब्री से इंतजार होता है, क्योंकि इस महीने शुरू होता है वेलेंटाइन वीक। दुनिया भर में इसे प्यार और रोमांस का सप्ताह माना जाता है, जिसकी शुरुआत रोज डे से होती है। इसके बाद प्रपोज डे, फिर चॉकलेट डे, टेडी डे, हग डे, किस डे और फिर वेलेंटाइन डे। प्रेमी जोड़ों के लिए पूरा सप्ताह ही गुलजार रहता है। दुनिया के अलग-अलग देशों में वेलेंटाइन डे अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। कई देशों मेंं वेलेंटाइन डे मनाने का तरीका जान आप हैरत में पड़ जाएंगे। आइए, जानते हैं किस देश में कैसे मनाया जाता है वेलेंटाइन डे:
कहीं आग जलाकर तो कहीं तकिए पर तेजपत्ता रखकर, जानिए किस देश में कैसे मनाया जाता है वेलेंटाइन डे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली
इटली में वेलेंटाइन डे स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर युवा गार्डन में जमा होते हैं और संगीत का आनंद उठाते हैं। बताया जाता है कि यहां कुंवारी लड़कियां सुबह ही उठ जाती हैं और ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले जो पुरुष उन्हें देखता है, संभवत: उसका होने वाला पति होता है।
डेनमार्क
डेनमार्क में साल 1990 से वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। पुरुष महिलाओं को एनोनिमस यानी बिना नाम के कार्ड भेजते हैं और महिलाओं को उनके नाम का अंदाजा लगाना होता है। जो महिला नाम पहचान जाती है, उसे बाद में ईस्टर एग दिया जाता है।
ब्राजील
ब्राजील में वेलेंटाइन डे फूल, चॉकलेट्स, कार्ड और तोहफों के साथ मनाया जाता है। आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है कि यहां 12 जून को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। यहां के लोग इस दिन को सेंट एंथोनी डे के रूप में मनाते हैं।
फ्रांस
दुनिया की रोमांटिक जगहों में फ्रांस का नाम आता है। यहां परंपरा है कि वेलेंटाइन डे पर युवक और युवती का जोड़ा बनाया जाता है और अगर युवक को युवती पसंद नहीं तो दूसरी को पसंद कर सकता है। वहीं, जिस लड़की को कोई लड़का पसंद नहीं आता, वह बॉनफायर(आग जलाकर) लड़कों की फोटो जलाती है।