सब्सक्राइब करें

World Motorcycle Day 2022: बाइक से सफर होगा सुरक्षित, अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Jun 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
4
World Motorcycle Day 2022 Road Trip Safety Advice While Bike Ride Motorcycle Driving Tips
विश्व मोटरसाइकिल दिवस - फोटो : istock

World Motorcycle Day 2022: रोमांचक सफर के लिए आजकल के युवा बाइक ट्रैवलिंग की ओर रुख कर रहे हैं। इसमें लोग मोटरसाइकिल के जरिए किसी सफर पर निकलते हैं। मीलो की दूरी बाइक से पूरी करते हैं। बाइक का सफर मजेदार और रोमांच से भर देने वाला होता है। मोटरसाइकिल के लिए लोगों का प्यार और बाइक राइड के क्रेज को दूनिया भर में सेलिब्रेट करने के लिए 21 जून को विश्व मोटरसाइकिल दिवस मनाया जाता है। दुनिया के तमाम देशों में इस दो पहिया वाहन का उपयोग होता है। मोटर साइकिल कई मामलों में कार से अधिक सुविधाजनक होती है। लेकिन मोटरसाइकिल के साथ जिम्मेदारी और सुरक्षा को भी समझने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप बाइक राइड करते हैं या किसी सफर पर मोटरसाइकिल से रवाना होने की योजना बना रहे हैं, तो सुरक्षित और रोमांचक सफर के लिए कुछ बातों को विशेष ध्यान रखें। 

Trending Videos
World Motorcycle Day 2022 Road Trip Safety Advice While Bike Ride Motorcycle Driving Tips
Yamaha MT-15 V2 Bike - फोटो : Yamaha

सही और आरामदायक बाइक का चयन करें

अक्सर लोग लद्दाख, सोलांग वैली या अन्य कई सारे ट्रैवल डेस्टिनेशन पर जाने के लिए बाइक का चयन करते हैं। लेकिन अगर आप मोटरसाइकिल से लंबी यात्रा करना चाहते हैं तो ऐसी बाइक का चयन करें जो सही और आरामदायक हो। अच्छी माइलेज और पूरी तरह से सुरक्षित मोटरसाइकिल बाइक ट्रिप को मजेदार बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Motorcycle Day 2022 Road Trip Safety Advice While Bike Ride Motorcycle Driving Tips
विश्व मोटरसाइकिल दिवस - फोटो : Istock

तेज रफ्तार से बचें

युवा बाइक राइडर मोटरसाइकिल का मतलब आमतौर पर तेज रफ्तार से लगाते हैं। लेकिन तेज रफ्तार का सही अर्थ है, सड़क दुर्घटना की संभावना में बढ़ना। इसलए सफर के दौरान बाइक को धीरे चलाएं। यातायात के नियमों का पालन करें। रफतार रोमांचित होती है लेकिन मौत को आमंत्रण भी दे सकती है।

World Motorcycle Day 2022 Road Trip Safety Advice While Bike Ride Motorcycle Driving Tips
मोटरसाइकिल दिवस - फोटो : Istock

मोटरसाइकिल के टायर चेक करें

अगर आप लॉन्ग राइड पर जा रहे हैं तो अपनी बाइक के टायर्स को जरूर चेक कर लें। ध्यान रखें कि टायर का कर्वी पैटर्न सही हालत में हो ताकि टायर की ग्रिप बनी रहे। पहाड़ों पर बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन हो जाती है, लेकिन टायर सही होने से फिसलने का खतरा कम होता है। इसलिए सफर पर निकलने से पहले टायर्स की जांच कर लें। 

4 - 4
विज्ञापन
World Motorcycle Day 2022 Road Trip Safety Advice While Bike Ride Motorcycle Driving Tips
विश्व मोटरसाइकिल दिवस - फोटो : istock

मिरर का इस्तेमाल करें

बाइक चलाते समय आरामदायक स्थिति में बैठकर बाइक को स्टार्ट करें। राइड के दौरान साइड मिरर का ठीक ढंग से इस्तेमाल करें। मिरर को अपनी सुविधा के मुताबिक एडजस्ट कर लें। दाएं, बाएं या फिर पीछे से आ रही गाड़ी पर नजर बनाए रखें। साइड मिरर से पीछे से आने वाली गाड़ियों पर नजर बनाए रखें। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed