सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Harda Blast: घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री का काफिला आक्रोशित लोगों ने रोका, चक्काजाम किया

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, हरदा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 05:46 PM IST
सार

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा करने गए सीएम डॉ. मोहन यादव को लोगों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने लौटते समय उनका काफिला रोकने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने सभी कार के सामने से हटा दिया। 

विज्ञापन
Harda Blast: Chief Minister's convoy reached the incident site, angry people stopped it and blocked it.
हरदा में सीएम का काफिला रोकने वाले लोगों को हटाते सुरक्षाकर्मी - फोटो : जयेश मालवीय
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा करने गए सीएम डॉ. मोहन यादव को लोगों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने लौटते समय उनका काफिला रोकने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने सभी कार के सामने से हटा दिया। 

Trending Videos
Harda Blast: Chief Minister's convoy reached the incident site, angry people stopped it and blocked it.
हरदा में काफिले को रोकतीं आक्रोशित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरदा आए। सबसे पहले वे घायलों से मिलने अस्पताल गए। इसके बाद घटना स्थल पर गए। जब वे लौट रहे थे तो महिलाओं ने उनका वाहन रोकने की कोशिश की। सीएम गौशाला में बने राहत कैम्प में भी जाने वाले थे, लेकिन विरोध के चलते अफसर उन्हें हेलीपेड ले गए। वहां से वे उज्जैन के लिए रवाना हुए।

अफसरों के वाहन फंस गए
पुलिस जवानों ने सीएम का वाहन तो सुरक्षित निकलवा लिया, लेकिन काफिले में शामिल दूसरे वाहनों को भीड़ ने रोक दिया। ये वे लोग थे, जिनके परिजन हादसे में मारे गए हैं। कुछ महिलाओं ने सरकारी वाहनों पर मुक्के भी बरसाए। महिला पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक उनको हटाया और काफिले के दूसरे वाहनों के लिए जगह बनाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Harda Blast: Chief Minister's convoy reached the incident site, angry people stopped it and blocked it.
आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम भी कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई को लोग याद रखेंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस घटना के जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। उन लोगों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि लोग याद रखेंगे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed