सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Neemuch: पावर प्लांट की बस ने ली मजदूर की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंक डाली बस; जमकर हुआ बवाल; तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Sep 2025 03:10 PM IST
सार

Neemuch Accident News: हादसे की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और नीमच–झालावाड़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम में कई वाहन फंस गए। पुलिस ने मोर्चा संभालकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
power plant bus took the life of a laborer and angry villagers set the bus on fire In Neemuch
बस को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला

नीमच जिले के खिमला में ग्रीनको पावर जनरेशन प्रोजेक्ट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट से जुड़ी एक बस ने बाइक सवार तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाली बस में आग लगा दी। इसके बाद भीड़ आक्रोशित होकर खिमला स्थित पावर प्लांट में घुस गई और जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार मृगेंद्र सिसौदिया और रामपुरा थाना प्रभारी विजय सगारिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात काबू में करने की कोशिश की।

Trending Videos
power plant bus took the life of a laborer and angry villagers set the bus on fire In Neemuch
लोगों की जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे खिमला प्लांट के पास यह घटना हुई। बाइक पर सवार मजदूर लच्छू राम पिता रामेश्वर रावत (28) निवासी अमरपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोविंद पिता परसराम रावत (27) निवासी अमरपुरा और अनिल मीणा (18) निवासी मगड़दा थाना रामपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और नीमच–झालावाड़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम में कई वाहन फंस गए। पुलिस ने मोर्चा संभालकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पढ़ें: खतरे में सागौन के जंगल, खरगोन के टोकसर में बड़ी कार्रवाई; अवैध लकड़ियां, कटर मशीन समेत ये सब जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
power plant bus took the life of a laborer and angry villagers set the bus on fire In Neemuch
गाड़ियों का जाम - फोटो : अमर उजाला

रामपुरा क्षेत्र में ग्रीनको पावर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें गांधीसागर जलाशय से 2000 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना है। हजारों मजदूर यहां काम कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से लगातार सड़क हादसे और प्लांट में मजदूरों की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन्हीं घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा और उन्होंने पावर प्लांट में घुसकर तोड़फोड़ कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed