{"_id":"62de87d521187a442609067d","slug":"ujjain-news-mahakaleshwar-second-palki-yatra-sravan-somwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakal News: सावन की दूसरी सवारी में भक्तों का सैलाब, चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर रूप में किया नगरभ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakal News: सावन की दूसरी सवारी में भक्तों का सैलाब, चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर रूप में किया नगरभ्रमण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 25 Jul 2022 05:38 PM IST
सार
सावन परवान चढ़ रहा है और उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को महाकाल की सावन में दूसरी सवारी निकली, जिसमें भक्तों का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन
1 of 3
महाकाल ने सोमवार को नगरभ्रमण किया।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उज्जैन में सावन के दूसरे सोमवार को महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकाली गई। चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर तथा हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए भगवान निकले हैं। सोमवार को सवारी में बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ा।
Trending Videos
2 of 3
राजाधिराज महाकाल की दूसरी सवारी सोमवार को निकली।
- फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल मंदिर से शाम चार बजे ठाठ-बाट के साथ सवारी शुरू हुई। सभा मंडप में कलेक्टर आशीष सिंह ने भगवान महाकाल के चंद्रमौलेश्वर व मनमहेश रूप का पूजन किया और पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। महाकाल मंदिर से शुरू होकर सवारी कोटमोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
नगरभ्रमण पर निकलने से पहले राजाधिराज महाकाल का पूजन किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन करेंगे। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, कार्तिकचौक, जगदीश मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचेगी। यहां हरि-हर का मिलन होगा, गोपाल मंदिर के पुजारियों द्वारा भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए शाम करीब सात बजे पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
चारधाम मंदिर के सामने भगदड़, एक युवक बेहोश
महाकाल के दर्शन के लिए सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी। सुबह करीब छह बजे मंदिर की लाइन में चारधाम मंदिर के सामने भगदड़ की स्थिति बन गई। कुछ लोग उसमें दब गए। गुना के आरोन निवासी एक युवक दबने से बेहोश हो गया तो वहीं एक युवक घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुना के आरोन से प्रितम सिंह उम्र 45 वर्ष, गजेंद्रसिंह उम्र 50 वर्ष निवासी आरोन 14 अन्य लोगों के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे। चारधाम मंदिर के समीप दर्शन की लाइन में लगे थे, तभी भीड़ बढ़ने से भगदड़ की स्थिति बनी। दबने के कारण प्रितमसिंह बेहोश हो गया तथा गजेंद्र घायल हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X