मेष राशि: यह महीना आपके लिए कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारियों को व्यवसाय में उन्नति का मौका मिलेगा। पुराने बिगड़े काम बन सकते हैं। भौतिक सुखों के मामले में आपका व्यय हो सकता है। वाहन खरीदने के प्रयास सफल होंगे। अचानक यात्रा का योग बनेगा। मित्रों से फायदा हो सकता है।
वृष राशिः इस महीने आपकी राशि पर दो विरोधी ग्रहों सूर्य और शनि की दृष्टि रहेगी जिससे मानसिक परेशानी और आर्थिक चिंता बनी रह सकती है। नौकरी, व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। 16 दिसंबर
के बाद से स्थिति थोड़ी बेहतर होगी और लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशिः इस महीने राशि स्वामी बुध की शुभ दृष्टि के कारण आप जोश, उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर-परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। आय के साधन बढ़ सकते हैं। महीने के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से उन्नति हो सकती है।
कर्क राशि: यह महीना आपके लिए संघर्ष और परेशानियों वाला रह सकता है। आय की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन खर्च बढ़ने से परेशान रहेंगे। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।