{"_id":"f8777f1ed9cbcd7eb94fce4b6ed4d3ee","slug":"weekly-horoscope-of-the-february-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
Mon, 01 Feb 2016 03:09 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
1 of 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहने की संभावना है। यदि पिछले कुछ समय से आपको समस्याओं ने घेर रखा है, तो इस सप्ताह राहत मिल सकती है। जो जातक स्वयं के व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं उन्हें भी अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर भी आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आपके कड़े परिश्रम की सराहना की जाएगी। हो सकता है आपको लंबी यात्रा के अवसर भी प्राप्त हों। विदेश से जु़ड़ी यात्राओं के अवसर अवश्य स्वीकार करें।
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
2 of 12
वृष राशिः इस सप्ताह आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। विशेषकर अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके व्यक्तिगत व व्यावसायिक रिश्तों के लिए यह हानिकारक हो सकता है। हालांकि विकट परिस्थितियों में आपके दोस्त मददगार साबित होते हैं। इस सप्ताह भी शायद आपके दोस्त आपको बड़े नुक्सान से बचा लें। अपने दोस्तों के सहयोग को नजरअंदाज न करें। सप्ताहांत तक आपकी परेशानियां लगभग खत्म होने के आसार हैं, लेकिन निजी जीवन में छोटी-छोटी दिक्कते आती रहेंगी।
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
3 of 12
मिथुन राशिः इस सप्ताह आप अपने स्वभाव के अंदर एक बदलाव महसूस कर सकते हैं। हो सकता है आपको किसी व्यक्ति या विचार या फिर कार्य, व्यवसाय आदि से एक दूरी बनाने की प्रबल इच्छा हो। हालांकि सप्ताहांत तक परिस्थितियां ठीक होने के आसार हैं व आपको परिवार के साथ खुशियों के कुछ अहम पल बिताने के अवसर भी प्राप्त होंगें। जो जातक अपने लिए किसी प्रियतम की तलाश में हैं उनकी तलाश भी पूरी हो सकती है। प्रेमी युगलों के लिए सप्ताह खुशनुमा रहने के साथ-साथ खर्चीला भी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
4 of 12
कर्क राशिः इस सप्ताह आपको थोड़ा आशावादी रहने की आवश्यकता है क्योंकि आप कड़ी मेहनत के बावजूद भी उसका प्रतिफल अपेक्षाकृत कम महसूस करेंगें। व्यावसायिक से लेकर व्यक्तिगत तक कुछ खास उपलब्धि इस सप्ताह आपको शायद हासिल ना हो। लेकिन अपने आशावादी नजरिये व कड़ी मेहनत से किए गए निरंतर प्रयासों से सप्ताहांत तक हालातों में सुधार महसूस करेंगें। कार्यस्थल पर भी अपनी कड़ी मेहनत से ही बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगें। लेकिन ध्यान रखें समय अच्छा हो या बूरा एक सा हमेशा नहीं रहता अत: अपना नजरिया सकारात्मक रखें।
विज्ञापन
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
5 of 12
सिंह राशिः इस सप्ताह परिस्थियां आपके अनुकूल हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत की सांस ले सकेंगें। दोस्तों, परिजनों व जीवनसाथी के साथ खुशियां बांटने के अवसर मिलेंगें। हो सकता कार्य के दबाव से मुक्त होकर अपने परिवार के साथ समय गुजारने का भी अवसर मिले। इस समय आप छोटी-मोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। जो जातक काफी समय से नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।