साल 2016 के तीसरे हफ्ते में ग्रहों की स्थिति में काफी बदलाव आ चुका
साप्ताहिक राशिफलः इस हफ्ते में इन 5 राशि वालों की किस्मत चमकेगी
साप्ताहिक राशिफलः इस हफ्ते में इन 5 राशि वालों की किस्मत चमकेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक राशिफलः इस हफ्ते में इन 5 राशि वालों की किस्मत चमकेगी
मेष राशि: यदि आप अपने लिए प्रेमी या प्रेमिका की तलाश कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको आपका प्यार मिल सकता है, प्रयासरत रहें। अपने कार्यों को भी आप बखूबी अंजाम दे पाएंगें, लंबित कामों के निपटने के भी आसार हैं। आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। कार्यों में मिली सफलता के बाद आपकी तरक्की के भी आसार हैं लेकिन इससे आपमें अहं का भाव भी पैदा हो सकता है जिससे हो सकता आप किसी को अपना शत्रु भी बना लें। इसलिए व्यवहार से संयमी बने रहें तो आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
साप्ताहिक राशिफलः इस हफ्ते में इन 5 राशि वालों की किस्मत चमकेगी
वृष राशि: इस सप्ताह आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके लिए यह समय थोड़ा कठिन है खासकर अपने व्यवहार पर काबू में रखें। आवेश या क्रोध में आकर आप अपने प्रियजनों को भी आहत कर सकते हैं। व्यक्तिगत तौर पर भी आपको समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप स्वयं का मूल्यांकन करें व सोच समझकर ही कोई कदम उठाएं। समस्याओं से घबराना आपको निष्क्रिय बना सकता है इसलिए हर परिस्थिति का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखें। यदि आप व्यवसायी हैं और निवेश की सोच रहे हैं तो यह समय उचित नहीं हैं। यदि किसी नए कार्य को शुरु करना चाहते हैं तो परिजनों व अनुभवी व्यक्तियों से परामर्श अवश्य कर लें।
साप्ताहिक राशिफलः इस हफ्ते में इन 5 राशि वालों की किस्मत चमकेगी
मिथुन राशि: यह सप्ताह व्यावसायिक रुप से आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं लेकिन आपके रास्ते में अड़चने भी खड़ी हो सकती हैं, इसलिए सतर्क बने रहें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा संभल कर रहें, जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। प्रेमियों का प्रेमजीवन भी गलतफहमी की वजह से इस सप्ताह प्रभावित हो सकता है। अपने साथी के साथ किसी तरह का वैचारिक गैप पैदा न होने दें, संयम के साथ आपसी संवाद बनाए रखें। कुछ व्यक्तियों को अपने विश्वास पात्रों से धोखा मिलने के भी आसार हैं। व्यवसायियों के लिए इस समय निवेश करना लाभकारी रहेगा।
साप्ताहिक राशिफलः इस हफ्ते में इन 5 राशि वालों की किस्मत चमकेगी
कर्क राशि: यह सप्ताह आपके जीवन में बहुत से बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है जिनका लंबे समय तक आपके जीवन पर प्रभाव पड़े। हो सकता है जिन चीजों को आप अपने जीवन में फिलहाल प्राथमिकता दे रहे हैं उनके बारे में फिर से विचार करना पड़े और आपकी प्राथमिकता भी बदल जाए। लेकिन आपको किसी भी बदलाव से घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि जो भी होगा वह अच्छे के लिए होगा, सकारात्मक होगा। जिन लोगों के काम या योजनाएं काफी समय से लंबित हैं वे इस सप्ताह उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। इस सप्ताह आप प्रतिस्पर्धा में खुद को आगे रखने के लिए किसी नई योजना की शुरुआत के बारे में भी विचार कर सकते हैं।