{"_id":"f0d044e488c295c202898918271a7c42","slug":"audi-to-display-three-cars-at-the-auto-expo-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑटो एक्सपो-2016: ऑडी उतारेगी ये तीन खास कारें","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
ऑटो एक्सपो-2016: ऑडी उतारेगी ये तीन खास कारें
Tue, 05 Jan 2016 03:45 PM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो-2016: ऑडी उतारेगी ये तीन खास कारें
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए फरवरी का पहला हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। वजह, ऑटो एक्सपो-2016, जिसमें देश की करीब-करीब हर ऑटो कंपनी नए और कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश करेगी। इनमें हैचबैक से लेकर एसयूवी और लग्जरी मॉडल भी शामिल हैं। इस लिस्ट में ऑडी भी शामिल है, जो ऑटो एक्सपो में अपनी तीन कारों को पेश करेगी। जानते हैं कि कौन सी होंगी वो तीन कारें।
ऑटो एक्सपो-2016: ऑडी उतारेगी ये तीन खास कारें
2 of 4
ऑल न्यू ऑडी आर-8: इस लिस्ट में पहला नाम है ऑडी की परफॉर्मेंस सुपरकार आर-8 के अपडेटेड वर्जन का। यह आर-8 का सेकेंड जनरेशन वर्जन है, जो पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और फास्ट है। इस कार के आधे से ज्यादा पार्ट रेसिंग कार मॉडल आर-8 एलएमएस से लिए गए हैं। इसमें वर्चुअल कॉकपिट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ले-मंस टेक्नोलॉजी वाला स्टीयरिंग व्हील देखने को मिल सकता है, जिसमें 20 कंट्रोल स्विच लगे होते हैं।
ऑटो एक्सपो-2016: ऑडी उतारेगी ये तीन खास कारें
3 of 4
ए-8एल सिक्योरिटी: ऑडी की नई ए-8एल सिक्योरिटी को इसी साल फैंक्फर्ट मोटर शो में पहली बार दिखाया गया था। यह कार ए-8एल सेडान का ही अपग्रेड वर्जन है। इस नई सिक्योरिटी सेडान कार का बॉडी स्ट्रक्चर बेहद मजबूत है। यह कार बम धमाके भी झेल सकती है। नई ऑडी ए-8 एल पहली सिक्योरिटी लग्जरी सेडान है, जो ऑल व्हील ड्राइव के साथ आई है। इसे कई हाई सिक्योरिटी फंक्शनों से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो-2016: ऑडी उतारेगी ये तीन खास कारें
4 of 4
ऑडी प्रोलोग कॉन्सेप्ट: इस कॉन्सेप्ट को शंघाई ऑटो शो में दिखाया गया था। यह कॉन्सेप्ट दिखाता है कि भविष्य की ऑडी कारों की झलक दिखाता है। इस कार को एक बिलकुल नए प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसका डिजाइन स्पोर्टी होने के साथ ही प्रैक्टिकल भी है। इसमें हाई-एंड टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है। यह कॉन्सेप्ट कार 5-डोर मॉडल है। इसमें स्पोर्टी क्वॉट्रो ऑल व्हील ड्राइव दिया गया है। इसके अलावा इसमें कई हाईटेक फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।